सामाजिक

क्रेडिट कार्ड आपकी आर्थिक स्थिति का दीमक है

यह पोस्ट केवल क्रेडिट कार्ड से होने वाले नुकसानों पर है। अगर आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो ये 10 बिन्दु आपकी आँखें खोल देंगे-

  1. ’ब्याज का जानलेवा चक्र (36-45 प्रतिशत)
    यह दुनिया का सबसे महंगा कर्ज है! एक बार पेमेंट चूका, तो आप खर्च का बिल नहीं, बल्कि केवल ब्याज पर ब्याज भरते रह जाएंगे।
  2. न्यूनतम देय का धीमा जहर-
    5 प्रतिशत भरकर आपको लगता है कि सब कंट्रोल में है, लेकिन बैंक बाकी 95ः पर भारी ब्याज $ जीएसटी वसूल कर आपको सालों-साल कर्जदार बनाए रखता है।
  3. औकात से ज्यादा खर्च-
    कार्ड की लिमिट आपको एक झूठी अमीरी का अहसास कराती है। आप वह भी खरीद लेते हैं जिसकी आपको ज़रूरत नहीं होती, सिर्फ इसलिए क्योंकि लिमिट बची है।
  4. ’एक कार्ड से दूसरे का पेमेंट-
    यह सबसे बड़ी गलती है! एक कार्ड का बिल भरने के लिए दूसरे से पैसे निकालना। यह आग बुझाने के लिए पेट्रोल छिड़कने जैसा है।
  5. छिपे हुए खर्चों की सेंध-
    लेट फीस, ओवर-लिमिट चार्ज, सालाना फीस और ब्याज पर जीएसटी – ये छोटे-छोटे छेद आपकी जेब की नाव को डुबो देते हैं।
  6. सिबिल (ब्प्ठप्स्) की बर्बादी-
    सिर्फ एक लेट पेमेंट से आपका सालों का बनाया हुआ क्रेडिट स्कोर मिट्टी में मिल जाता है। भविष्य में ज़रूरी लोन मिलना भी असम्भव हो जाता है।
  7. भविष्य की कमाई पर डाका-
    आप आज जो खर्च कर रहे हैं, वह आपकी कल की मेहनत की कमाई है। सैलरी आने से पहले ही बैंक के नाम हो जाती है।
  8. मानसिक तनाव और डर-
    हर महीने की आखिरी तारीख का खौफ, अनजाने नंबर से आने वाली कॉल और बढ़ता हुआ कर्ज… यह आपकी रातों की नींद छीन लेता है
  9. इमरजेंसी में हाथ खाली-
    जब असल में आपको पैसों की ज़रूरत होती है, तब कार्ड की लिमिट पहले ही खत्म हो चुकी होती है। आप पूरी तरह बैंक के भरोसे रह जाते हैं।
  10. अमीरी का भ्रम-
    क्रेडिट कार्ड आपको अमीर नहीं बनाता, सिर्फ अमीर दिखने का धोखा देता है। यह अनुशासन की कमी को कर्ज में बदल देता है।

आवश्यक सूचना- यह पोस्ट जानबूझकर सिर्फ क्रेडिट कार्ड के नुकसानों पर केंद्रित है ताकि आप इसके अधिक उपयोग के खतरों को समझ सकें। क्रेडिट कार्ड का गलत उपयोग आपकी आदत और भविष्य दोनों को खा सकता है।

— राजेश पंडित