बहुत हुआ अपमान तुम्हारी ऐसी तैसी
दीदी टेंशन में दिखें, फूल रहे हैं पांव
पप्पू लगे तनाव में, विफल हुए सब दांव
विफल हुए सब दांव, गालियां देवें गिन-गिन
सोते में बड़बड़ा, रहे बाबू इस्टालिन
कह सुरेश अब चार मई को है बकरीदी
कौन कटेगा यार बताओ ममता दीदी
— सुरेश मिश्र
