समाचार

उत्तराखण्ड के छात्र पढ़ेंगे त्रिलोक सिंह ठकुरेला की रचना

उत्तराखण्ड राज्य के छात्र अब अपने पाठ्यक्रम में साहित्यकार त्रिलोक सिंह ठकुरेला की रचना पढ़ेंगे। रेलवे इंजीनियर एवं साहित्यकार त्रिलोक सिंह ठकुरेला की रचना ‘ऐसा वर दो’ विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा कक्षा-4 के विद्यार्थियों के लिए प्रकाशित ‘वीणा’ नामक पाठ्यपुस्तक में सम्मिलित की गयी है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, नई दिल्ली की अनुमति एवं सहयोग से प्रकाशित इस पुस्तक का आरंभ त्रिलोक सिंह ठकुरेला की प्रार्थना ‘ऐसा वर दो’ से किया गया है। त्रिलोक सिंह ठकुरेला राजस्थान साहित्य अकादमी के ‘शंभूदयाल सक्सेना बाल साहित्य पुरस्कार’ सहित अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित साहित्यकार हैं। उनकी रचनाएँ अनेक राज्य सरकारों की विभिन्न हिन्दी पाठ्यपुस्तकों में सम्मिलित की गयी हैं। उल्लेखनीय है कि त्रिलोक सिंह ठकुरेला ने कुण्डलिया छंद के उत्थान के लिए अद्वितीय कार्य किया है। उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं के अनुवादित बाल कहानी संकलनों सहित लगभग एक दर्जन बाल कहानी संकलनों का सम्पादन किया है। नया सवेरा, काव्यगंधा, समय की पगडण्डियों पर, आनन्द मंजरी और सात रंग के घोड़े उनकी चर्चित काव्य कृतियाँ हैं।

त्रिलोक सिंह ठकुरेला

जन्म-तिथि ---- 01 - 10 - 1966 जन्म-स्थान ----- नगला मिश्रिया ( हाथरस ) पिता ----- श्री खमानी सिंह माता ---- श्रीमती देवी प्रकाशित कृतियाँ --- 1. नया सवेरा ( बाल साहित्य ) 2. काव्यगंधा ( कुण्डलिया संग्रह ) सम्पादन --- 1. आधुनिक हिंदी लघुकथाएँ 2. कुण्डलिया छंद के सात हस्ताक्षर 3. कुण्डलिया कानन 4. कुण्डलिया संचयन 5.समसामयिक हिंदी लघुकथाएं 6.कुण्डलिया छंद के नये शिखर सम्मान / पुरस्कार --- 1. राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा 'शम्भूदयाल सक्सेना बाल साहित्य पुरस्कार ' 2. पंजाब कला , साहित्य अकादमी ,जालंधर ( पंजाब ) द्वारा ' विशेष अकादमी सम्मान ' 3. विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ , गांधीनगर ( बिहार ) द्वारा 'विद्या- वाचस्पति' 4. हिंदी साहित्य सम्मलेन प्रयाग द्वारा 'वाग्विदाम्वर सम्मान ' 5. राष्ट्रभाषा स्वाभिमान ट्रस्ट ( भारत ) गाज़ियाबाद द्वारा ' बाल साहित्य भूषण ' 6. निराला साहित्य एवं संस्कृति संस्थान , बस्ती ( उ. प्र. ) द्वारा 'राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान' 7. हिंदी साहित्य परिषद , खगड़िया ( बिहार ) द्वारा स्वर्ण सम्मान ' प्रसारण - आकाशवाणी और रेडियो मधुवन से रचनाओं का प्रसारण विशिष्टता --- कुण्डलिया छंद के उन्नयन , विकास और पुनर्स्थापना हेतु कृतसंकल्प एवं समर्पित सम्प्रति --- उत्तर पश्चिम रेलवे में इंजीनियर संपर्क ---- बंगला संख्या- 99 , रेलवे चिकित्सालय के सामने, आबू रोड -307026 ( राजस्थान ) चल-वार्ता -- 09460714267 / 07891857409 ई-मेल --- trilokthakurela@gmail.com

Leave a Reply