चुनावी नतीजे
लिए नया रंगरूप पुरस्कृत नई ही चुनावी खीर,
चुनावी नतीजे और आई राज्यों की नई तस्वीर,
देश में कहीं जश्न कहीं बट रही हैं ढ़ेरों मिठाई,
चमकी देखो किस-किसकी यहॉं पर तकदीर ।
बीजेपी ने ठोकी नव जीत की “आनंद” ताल,
झन्नाटेदार झालमुडी़ ने रचाया करारा कमाल,
ममता दीदी की हुई अब15 साल बाद विदाई,
असम और पुडुचेरी में बीजेपी का मचा धमाल ।
केरल में पर नहीं बन पाई वो जीत वाली बात,
बीजेपी को तमिलनाडु में भी मिली है मात,
टीवीके की बढ़त चुनावी युद्ध में दी दिखाई,
डीएमके एडीएमके की हार के दर्शन साक्षात् ।
जनता ने लगाई इस बार नए चेहरों से आस,
किया है नव गठबंधन पर अब नया विश्वास,
इन उम्मीदों पर खरे उतरना ओ नेता भाई,
जनता के वोटों ने ही तुमको बनाया खास ।
भूल न जाना तुम जनता का महत्वपूर्ण योगदान,
देश के विकास पर देना तुम सबसे पहले ध्यान,
जनमानस की बात सुनकर दूर करना कठिनाई,
नेताजी समस्याओं का दिलाना उचित समाधान ।
— मोनिका डागा “आनंद”
