पर्यावरण

सौर तूफानों को नजरअंदाज न करें

सौर तूफानों की चिंगारियों से पिघलती है चंद्रमा की सतह खबर पढ़ी।शक्तिशाली सौर तूफान चंद्रमा के धुर्वों के पास ठंडे और स्थाई पर छाया वाले क्षेत्रों की साथ को ऊष्मा प्रदान कर सकते है । अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यू हैम्पशायर के एंड्रयू जॉर्डन ने कहा कि चंद्रमा की सतह का करीब 10 फीसदी हिस्सा उल्कापिंडों के प्रभाव से पिघल गया या वाष्पीकृत हो गया है। उल्लेखनीय है कि इसके कुछ वर्ष पूर्व सूर्य कि त्रिआयामी तस्वीर लेने गया खोजी अभियान नासा ने दो उपग्रह प्रक्षेपित किये गए थे |इस स्टीरियो अभियान का मकसद सूर्य का त्रिआयामी तस्वीर के अलावा सूर्य से उत्पन्न होने वाली सौर ऊर्जा के बारे में अध्ययन से शक्तिशाली सौर ज्वालाओं की उत्पत्ति के बारे मे सही अनुमान लगाया जा सकता था ,क्योंकि इसके कारण चुम्बकीय तूफान पैदा होते है,जिससे धरती संचार प्रणाली के तहस-नहस होने की आशंका हमेशा बनी रहती है|सूर्य पर तूफान कभी भी आ सकता है ,जिससे अंतरिक्ष में उपग्रह तथा अंतरिक्ष यानों को भी क्षति पहुंचने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है|खगोलशास्त्रियों ने दावा किया कि सूर्य अपनी सतह कि बजाये किनारों से ज्यादा गर्मी उत्सर्जित करता है और गर्मी नाभिकीय विखंडन के जरिये उत्पन्न होती है |इसी कारण सूर्य के धब्बों से अंतरिक्ष में तूफान आने की संभावना बनी रहती है|भारत के सफल प्रक्षेपणों से भी भविष्य में नई जानकारिया चुम्बकीय तूफान आदि के संबध में प्राप्त हो सकेगी।

— संजय वर्मा “द्ष्टि”

*संजय वर्मा 'दृष्टि'

पूरा नाम:- संजय वर्मा "दॄष्टि " 2-पिता का नाम:- श्री शांतीलालजी वर्मा 3-वर्तमान/स्थायी पता "-125 शहीद भगत सिंग मार्ग मनावर जिला -धार ( म प्र ) 454446 4-फोन नं/वाटस एप नं/ई मेल:- 07294 233656 /9893070756 /antriksh.sanjay@gmail.com 5-शिक्षा/जन्म तिथि- आय टी आय / 2-5-1962 (उज्जैन ) 6-व्यवसाय:- ड़ी एम (जल संसाधन विभाग ) 7-प्रकाशन विवरण .प्रकाशन - देश -विदेश की विभिन्न पत्र -पत्रिकाओं में रचनाएँ व् समाचार पत्रों में निरंतर रचनाओं और पत्र का प्रकाशन ,प्रकाशित काव्य कृति "दरवाजे पर दस्तक " खट्टे मीठे रिश्ते उपन्यास कनाडा -अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व के 65 रचनाकारों में लेखनीयता में सहभागिता भारत की और से सम्मान-2015 /अनेक साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित -संस्थाओं से सम्बद्धता ):-शब्दप्रवाह उज्जैन ,यशधारा - धार, लघूकथा संस्था जबलपुर में उप संपादक -काव्य मंच/आकाशवाणी/ पर काव्य पाठ :-शगुन काव्य मंच

Leave a Reply