कविता

दर्पण

दर्पण भी अब झूठा लगता।
वो भी अब सच को है ठगता।।
इसे कभी तुम कुछ मत कहना।
जब तुमको नित उल्टा बहना।।

इतना तो दर्पण बतलाता।
नहीं झूठ से अपना नाता।।
यदि हम सब सच को स्वीकारें।
दर्पण आप नहीं दुत्कारे।।

मन दर्पण क्या तोड़ सकोगे।
ऐसा कर तुम स्वयं गिरोगे।।
दर्पण को मत दोषी कहना।
सच है उसका सुंदर गहना।।

मुख देखे या मन को देखें।
सच ही उसमें हमको लेखे।।
रोज सजें पर सच से डरते।
अपना रूप स्वयं ही धरते।।

साफ करो पहले मन अपना।
तभी दिखेगा सुंदर सपना ।।
पहले सच से नाता जोड़ो।
खुद को तब तुम प्यारे मोड़ो।।

*सुधीर श्रीवास्तव

शिवनगर, इमिलिया गुरूदयाल, बड़गाँव, गोण्डा, उ.प्र.,271002 व्हाट्सएप मो.-8115285921

Leave a Reply