हाइकु कविताएं
हुआ न कहीं
देवता का दर्शन
पूजा पत्थर।
सारा शहर
घूम डाला है मैंने
आइना बन।
मुझमें आया
अहंकार तो मुझे
कोई न मिला।
अपनापन
लेकर चला गया
परायापन।
बदलो खुद
बदलेगी दुनिया
स्वांत: सुखाय।
सूरज आया
तिरछी परछाई
लेकर भागा।
जीतने वाला
वह अकेला ही है
हारी दुनिया।
— वाई.वेद प्रकाश
