मतलबी लोग
कुछ मतलबी ने
अपने हित के लिए
नेक काम किये है
दूसरे के पेट पर लात मारकर
अपना उल्लू सीधा किये हैं
उनकी कोई गरज नहीं है
दुनिया कहाँ जा रही है
उन्हें बस इतना मतलब है
अपनी पैंट ढीली न हो
अपने मतलब के लिए
दूसरे का गला भी काट दे रहे हैं
— जयचन्द प्रजापति ‘जय’
