मुक्तक/दोहा

मुक्तक

खुश रहते हैं, हर हाल में जिया करते हैं,
प्रभु कृपा मिली, गुणगान किया करते हैं।
मालिक ने दिया हमको, औकात से ज्यादा,
उसके उपकारों का बखान किया करते हैं।

अपने कर्तव्यों का हमको भान है,
मानवता के प्रति समर्पित जान है।
राष्ट्र हित सर्वोपरि, जीवन का लक्ष्य,
सनातन धर्म संस्कृति अपनी शान है।

— डॉ. अ. कीर्तिवर्द्धन

Leave a Reply