क्षणिका

क्षणिकाएं : शब्द श्रंखला – छठ

१) शूरू हो गया आज से
चार दिनों का छठ महोत्सव
नहाय -खाय से होकर प्रारम्भ
उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक।

२) श्रद्धा -भक्ति, परम्परा का निर्वाह
व्रती -जन परम उल्लास से करते
रखते शुद्धता का बराबर से ध्यान
लोकगीतों से फिजां में रंग भरते।

३) पवित्र नदियों के घाट- किनारों पर
आस्था का ऐसा जन समूह उमड़ता
डूबते सूरज को भी सब देते अर्ध्य
उगते सूर्य को मन प्रणाम करता।

४) छठी मैया की सब करके उपासना
करें सबके मंगल की कामना
एक साथ मिलकर सब पर्व मनाते
सूर्य देव करते पूर्ण सबकी साधना।

५) छठ पूजा का सम्पूर्ण प्रसाद
बड़े चाव से सब गृहिणियां बनाती
ठेकुआ मिष्ठान का भोग लगाकर
श्रद्धा से प्रभु जी को शीश नवाती।

— नवल अग्रवाल

*नवल किशोर अग्रवाल

इलाहाबाद बैंक से अवकाश प्राप्त पलावा, मुम्बई

Leave a Reply