मेरे दोस्त की दुआओं का असर
जब भी मैं टूटा, जब भी मैं बिखरा,
मेरे दोस्त की दुआओं ने मुझे संभाल लिया,
दुनिया ने जब-जब ठुकराया मुझे,
उसकी दुआओं ने मुझे गले लगा लिया।
मेरी हर मुश्किल में वो मेरे साथ खड़ा रहा,
मेरी हर खुशी में वो सबसे आगे खड़ा रहा,
न उसने कभी कुछ माँगा, न कभी कुछ चाहा,
बस हर वक्त मेरे लिए दुआ करता रहा।
कहते हैं दुआओं में बड़ी ताकत होती है,
जब कोई सच्चे दिल से दुआ करता है,
तो खुदा भी उसकी सुन लेता है,
और तकदीर भी बदल जाती है।
मेरी ज़िंदगी में जो भी खुशियाँ आईं,
जो भी मंज़िलें मुझे मिलीं,
उसके पीछे मेरे दोस्त की दुआएँ थीं,
जो हर रात मेरे लिए माँगी गई थीं।
आज मैं जो कुछ भी हूँ, उसी की बदौलत हूँ,
उसकी दुआओं ने ही मुझे यहाँ तक पहुँचाया है,
वरना मैं तो कब का टूट चुका होता,
कब का बिखर चुका होता।
ऐ खुदा, मेरे दोस्त को हमेशा खुश रखना,
उसकी हर दुआ को कुबूल करना,
जिसने मेरे लिए इतनी दुआएँ की हैं,
उसकी झोली को खुशियों से भर देना।
✍️ हेमन्त सिंह कुशवाह
