वह घर कभी, घर होता नहीं
वह घर कभी, घर होता नहीं
जहां आँगन कभी चहकता नहीं
जहाँ भवन कभी महकता नहीं
दर-ओ-दीवारें मौन, बोलती नहीं
पंछियों का कलरव होता नहीं
वह घर कभी, घर होता नहीं।
जहां बच्चे और बूढ़े खेलते नहीं
संस्कार वहां कभी पनपते नहीं
जहां शिक्षा की कमी खलती नहीं
वो भाग्य सभी को मिलता नहीं
फिर घर को घर क्यों बनाते नहीं
वह घर कभी, घर होता नहीं।
— चन्द्र शेखर शर्मा “चन्द्रेश”
