कविता

मेरे भोले बाबा

मलमास मे शिव भक्त आज, जल चढ़ा रहे हैं ,
भांग अरू धतूर संग ,फल चढ़ा रहे हैं/
महिमा अमित है उनकी ,स्वीकार कर रहे है/
दिल से लगाकर भक्तों को, वरदान दे रहे हैं/
मेरे भोले बाबा सबको , सम्मान दे रहे हैं/
भक्त अपने भाव की , पहचान कर रहे हैं/
जो भी आया दर पे , न खाली हाथ जाए,
प्रभु रख्खे ख्याल ऐसा , तन मन भी मुस्कुराए/
बिल्ब पत्र जो चढ़ाए ,गंग की नित धार संग,
दे रहे रहे वरदान अनुपम ,भक्ति मय शृंगार संग/

================================
मेरे भोले भंडारी ने ,
गजब किया शृंगार .
सभी मन-मन मुस्काये
माथे पे चंदा ,
गले मे नाग
जटा मे उलझी गंग
भूत-पिशाच संग ले करके,
भस्म लपेटे अंग,
अजब की छटा
गगन की घटा
खुशी मेघ बरसे मन
देख भोले त्रिपुरारी

— राजकिशोर मिश्र ”राज”

राज किशोर मिश्र 'राज'

संक्षिप्त परिचय मै राजकिशोर मिश्र 'राज' प्रतापगढ़ी कवि , लेखक , साहित्यकार हूँ । लेखन मेरा शौक - शब्द -शब्द की मणिका पिरो का बनाता हूँ छंद, यति गति अलंकारित भावों से उदभित रसना का माधुर्य भाव ही मेरा परिचय है १९९६ में राजनीति शास्त्र से परास्नातक डा . राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से राजनैतिक विचारको के विचारों गहन अध्ययन व्याकरण और छ्न्द विधाओं को समझने /जानने का दौर रहा । प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश मेरी शिक्षा स्थली रही ,अपने अंतर्मन भावों को सहज छ्न्द मणिका में पिरों कर साकार रूप प्रदान करते हुए कवि धर्म का निर्वहन करता हूँ । संदेशपद सामयिक परिदृश्य मेरी लेखनी के ओज एवम् प्रेरणा स्रोत हैं । वार्णिक , मात्रिक, छ्न्दमुक्त रचनाओं के साथ -साथ गद्य विधा में उपन्यास , एकांकी , कहानी सतत लिखता रहता हूँ । प्रकाशित साझा संकलन - युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच का उत्कर्ष संग्रह २०१५ , अब तो २०१६, रजनीगंधा , विहग प्रीति के , आदि यत्र तत्र पत्र पत्रिकाओं में निरंतर रचनाएँ प्रकाशित होती रहती हैं सम्मान --- युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच से साहित्य गौरव सम्मान , सशक्त लेखनी सम्मान , साहित्य सरोज सारस्वत सम्मान आदि

4 thoughts on “मेरे भोले बाबा”

  • विजय कुमार सिंघल

    बढ़िया !

    • राज किशोर मिश्र 'राज'

      आदरणीय जी आपके स्नेह एवम् हौसला अफजाई के लिए ह्रदय तल से कोटिश आभार/

      आपकी प्रतिक्रिया का जवाब व्यस्तता के कारण देर से दे रहा हूँ उसके लिए खेद है

      आपकी उदारता एवम् स्नेह के लिए सादर नमन /

  • महातम मिश्र

    ऊँ नमः शिवाय श्री राजकिशोर मिश्र जी

    • राज किशोर मिश्र 'राज'

      आदरणीय जी आपके स्नेह एवम् हौसला अफजाई के लिए ह्रदय तल से कोटिश आभार/

      आपकी प्रतिक्रिया का जवाब व्यस्तता के कारण देर से दे रहा हूँ उसके लिए खेद है

Comments are closed.