हाइकु/सेदोका

हाइकु

फैला आकाश
पंछी भरे उड़ान
अंजान आस !!!

छाए बदरा
हर्षित धरा नभ
बेचैन मन !!!

खामोशी बस
अनकहे शब्द वो
बरसें नैना !!!

चंचल मन
नटखट नयन
याद सताए !!!

कशमकश
ज़िन्दगी अनमोल
उल्झती राहें !!!

कामनी गुप्ता ***

कामनी गुप्ता

माता जी का नाम - स्व.रानी गुप्ता पिता जी का नाम - श्री सुभाष चन्द्र गुप्ता जन्म स्थान - जम्मू पढ़ाई - M.sc. in mathematics अभी तक भाषा सहोदरी सोपान -2 का साँझा संग्रह से लेखन की शुरूआत की है |अभी और अच्छा कर पाऊँ इसके लिए प्रयासरत रहूंगी |