कुण्डली/छंद

कुंडलिया

चैत्री नव रात्रि परम, परम मातु नवरूप।
एक्कम से नवमी सुदी, दर्शन दिव्य अनूप।।
दर्शन दिव्य अनूप, आरती संध्या पावन।
स्वागत पुष्प शृंगार, धार सर्वत्र सुहावन।।
कह गौतम कविराय, धर्म से कर नर मैत्री।
नव ऋतु का आगाज़, वर्ष नूतन शुभ चैत्री।।

महातम मिश्र, गौतम गोरखपुरी

*महातम मिश्र

शीर्षक- महातम मिश्रा के मन की आवाज जन्म तारीख- नौ दिसंबर उन्नीस सौ अट्ठावन जन्म भूमी- ग्राम- भरसी, गोरखपुर, उ.प्र. हाल- अहमदाबाद में भारत सरकार में सेवारत हूँ