कुण्डली/छंद

कुण्डलियाँ

१)
चाय बेचकर बन गया, भक्तजनों पी एम ।
पीने वाले बन गये, जनपद के डी एम।।
जनपद के डी एम, लगाते घर का पहरा।
थाम केतली हाथ, बँधा है सर पर सहरा।।
देख अनौखा काम, ‘चाँद’ सही राय बताय।
 सभी छोड़कर जॉब, बेचिये भक्तजन  चाय।।
२)
चुस्की लेकर चाय की, महबूबा हर्षाय।
बोली तेरी चाय ने, दिल को लिया चुराय।।
दिल को लिया चुराय, हो गयी तेरी  दासी।
रोज पियूँगी चाय, बताऊँ तुमको साँची।।
मन में खुशी अपार, ‘चाँद’ ड्यूटी है रिस्की।
रहो हमारे पास, लगाय चाय की चुस्की।।
३)
भूत इश्क का हो गया, जबसे मियाँ सवार।
इक बाला से हो गया, बिन बोले ही प्यार।।
बिन बोले ही प्यार, करें पीछा रोजाना।
तुम हो मेरी जान, मैं हूँ तेरा दिवाना।
‘चाँद’ रहा बतलाय,  काम था बड़ा रिश्क का।
पिट चौराहे बीच, उतरा भूत इश्क का।।
चन्द्रभान सिंह ‘चाँद’

चन्द्रभान सिंह 'चाँद'

पत्नी- श्रीमती पूनम शाक्य पिता - श्री कालीचरन शाक्य माता - श्रीमती महादेवी शाक्य शैक्षिक योग्यता- M.A.(edu.),M.Sc.(chem.),B.T.C.&B.Ed.( edu.training course), DOAP (com.Dp.) जन्मतिथि-05-09-1989 गाँव - अखतऊ पत्रालय- सींगपुर शहर- गंजडुंडवारा तहसील-पटियाली जनपद- कासगंज पिन-207242 (उ. प्र.) सम्पर्क सूत्र-9719815279 ई-मेल-kavicbsinghchand@gmail.com Fb id- चंद्रभान सिंह 'चाँद' Fb page- कवि सी.बी.सिंह गंजडुंडवारा प्रकाशित पुस्तक-'महफ़िल-ए-गज़ल' , त्रिवेणी , बज़्म-ए-हिन्द, वतन के रखवाले, सुकवि सप्तक(साझा काव्य-संग्रह ) एवं पत्र -पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाएँ। प्राप्त सम्मान- १-काव्य_सागर सम्मान झुंझुनू(राजस्थान ) २- हिन्दी साहित्य सम्मान मुजफ्फरपुर (बिहार) ३- हिन्दी साहित्य मंच सम्मान मुजफ्फरपुर (बिहार) ४- वर्तमान अंकुर साहित्य सम्मान नोएडा (उ.प्र.) ५- कलमवीर सम्मान अलीगढ़(उ.प्र.) ६- हिन्दी साहित्य समृध्दि रत्न सम्मान मुफ्फफरपुर(बिहार) ७- साहित्य साधना सम्मान बदायूँ (उ. प्र.) ८- हिन्दी साहित्य रत्न सम्मान मुजफ्फरपुर (बिहार) ९- हिन्दी साहित्य सरिता सम्मान अररिया (बिहार) १०- हिन्दी साहित्य अँचल सम्मान अररिया (बिहार) वर्तमान पद-जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा, अलीगंज 'एटा (उत्तर-प्रदेश) में रसायन विज्ञान शिक्षक के पद पर कार्यरत। सन्देश- "आप भले तो जग भला"