गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

मुझे भी अब  कली कोई  बड़ा मदहोश  करती है।
कभी जिस राह से गुजरूँ  उसी से वो  गुजरती है।।
इरादा   है   यही    मेरा    करूँगा   दूरियाँ   उससे।
खबर मिलती जमाने से कि हर-पल वो तड़पती है।।
बड़ा ही पाक दिल मेरा  सदा   खामोश  रहता  ये।
मगर वो इश्क की अंधी नहीं कुछ भी समझती है।।
उसे  कैसे  बताऊँ मैं  मुहब्बत  कर  नहीं  सकता।
दिवानी  हो  गयी हूँ मैं  सदा  हर-बार  कहती  है।।
किसी  मैं   एक  की  खातिर  चमन  कैसे   उजाडूंगा।
चमन में लाख  हैं कलियाँ  मगर इक-इक उजड़ती है।।
बने रंगीन मौसम जब  सदा खुद  को  संभालो तुम।
बड़ी दुनिया फरेबी है  कि पल-पल ये  बदलती है।।
दिवाने  हो  गए  लाखों   बड़ी  है  ‘चाँद’  मजबूरी।
करी  नफरत  नहीं  मैंने  तभी दुनिया महकती है।।
चंद्रभान सिंह “चाँद”

चन्द्रभान सिंह 'चाँद'

पत्नी- श्रीमती पूनम शाक्य पिता - श्री कालीचरन शाक्य माता - श्रीमती महादेवी शाक्य शैक्षिक योग्यता- M.A.(edu.),M.Sc.(chem.),B.T.C.&B.Ed.( edu.training course), DOAP (com.Dp.) जन्मतिथि-05-09-1989 गाँव - अखतऊ पत्रालय- सींगपुर शहर- गंजडुंडवारा तहसील-पटियाली जनपद- कासगंज पिन-207242 (उ. प्र.) सम्पर्क सूत्र-9719815279 ई-मेल-kavicbsinghchand@gmail.com Fb id- चंद्रभान सिंह 'चाँद' Fb page- कवि सी.बी.सिंह गंजडुंडवारा प्रकाशित पुस्तक-'महफ़िल-ए-गज़ल' , त्रिवेणी , बज़्म-ए-हिन्द, वतन के रखवाले, सुकवि सप्तक(साझा काव्य-संग्रह ) एवं पत्र -पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाएँ। प्राप्त सम्मान- १-काव्य_सागर सम्मान झुंझुनू(राजस्थान ) २- हिन्दी साहित्य सम्मान मुजफ्फरपुर (बिहार) ३- हिन्दी साहित्य मंच सम्मान मुजफ्फरपुर (बिहार) ४- वर्तमान अंकुर साहित्य सम्मान नोएडा (उ.प्र.) ५- कलमवीर सम्मान अलीगढ़(उ.प्र.) ६- हिन्दी साहित्य समृध्दि रत्न सम्मान मुफ्फफरपुर(बिहार) ७- साहित्य साधना सम्मान बदायूँ (उ. प्र.) ८- हिन्दी साहित्य रत्न सम्मान मुजफ्फरपुर (बिहार) ९- हिन्दी साहित्य सरिता सम्मान अररिया (बिहार) १०- हिन्दी साहित्य अँचल सम्मान अररिया (बिहार) वर्तमान पद-जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा, अलीगंज 'एटा (उत्तर-प्रदेश) में रसायन विज्ञान शिक्षक के पद पर कार्यरत। सन्देश- "आप भले तो जग भला"