धर्म-संस्कृति-अध्यात्म

कुछ अवधी कहावतें

1.अधाधुंध दरबार मां गदहा पंजीरी खांय.
(उदारता का गलत फायदा उठाना )

2.कत्त्थर गुद्दर सोवैं, मरजाला बैठे रोवैं.

(कथरी गुदड़ी ओढ़ने वाला आराम से सो रहा है लेकिन फैन्सी कपड़ों वाला जाड़े से ठिठुर रहा है।)

3.ठाढ़ा तिलक मधुरिया बानी,
दगाबाज़ कै यहै निसानी.

4.लरिकन का हम छेड़तेन नाहीं, ज्वान लगैं सग भाई,
बूढ़ेन का हम छोड़तेन नाहीं, चहे ओढ़ैं सात रजाई.

 

5.सोनरवा की ठुक ठुक, लोहरवा की धम्म.

6.जेकरे पांव ना फटी बेवाई, ऊ का जाने पीर पराई.

7.सूप बोलै त बोलै,
चलनी का बोलै जे मा बहत्तर छेद.

ये अवधी कहावतें हमें हमारे ब्लॉगर-पाठक-कामेंटेटर भाई डॉ. स्वास्तिक जैन ने भेजी थीं, जो 8 जुलाई, 2015 को प्रकाशित ‘विशेष सदाबहार कैलेंडर’ में सम्मिलित थीं. विशेष सदाबहार कैलेंडर का यह अंक बहुत विशेष था, क्योंकि यहीं से हमारा ‘सदाबहार कैलेंडर’ ‘विशेष सदाबहार कैलेंडर’ की पदवी से विभूषित हुआ था.

*लीला तिवानी

लेखक/रचनाकार: लीला तिवानी। शिक्षा हिंदी में एम.ए., एम.एड.। कई वर्षों से हिंदी अध्यापन के पश्चात रिटायर्ड। दिल्ली राज्य स्तर पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर दो शोधपत्र पुरस्कृत। हिंदी-सिंधी भाषा में पुस्तकें प्रकाशित। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। लीला तिवानी 57, बैंक अपार्टमेंट्स, प्लॉट नं. 22, सैक्टर- 4 द्वारका, नई दिल्ली पिन कोड- 110078 मोबाइल- +91 98681 25244

3 thoughts on “कुछ अवधी कहावतें

  • लीला तिवानी

    प्रिय गुरमैल भाई जी, रचना पसंद करने, सार्थक व प्रोत्साहक प्रतिक्रिया करके उत्साहवर्द्धन के लिए आपका हार्दिक अभिनंदन. आपकी एकदम सटीक प्रतिक्रिया ने सब कुछ कह दिया है. ब्लॉग का संज्ञान लेने, इतने त्वरित, सार्थक व हार्दिक कामेंट के लिए हृदय से शुक्रिया और धन्यवाद.

  • लीला तिवानी

    घातै घात चमरऊ पूछैं, मलिकौ पड़वा नीके है। (पड़वा मर रहा है। अगर मर गया हो चमार उसे खाल के लिये ले जायेगा।)

    2.घर माँ नाहीं दाने। अम्मा चलीं भुनाने।

    • गुरमेल सिंह भमरा लंदन

      लीला यह कहावतें पसंद आईं और सकूल के दिन याद आ गए .पंजाबी में भी ऐसी कहावतें होती थीं . सौ सुनार दी ,इक्क लुहार दी . छज ताँ बोले , छानणी क्यों बोले, ऐसी कितनी ही कहावतें होती थीं .

Comments are closed.