समाचार

कवि राजेश पुरोहित विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से सम्मानित

भवानीमंडी : साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली की ओर से 22 दिसम्बर रविवार को इंदौर में आयोजित  काव्यमेध समारोह  में देश के विभिन्न हिस्सों से साहित्य सेवा से जुड़ी महान हस्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें स्थानीय नगर के कवि एवम साहित्यकार  राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को विद्यावाचस्पति (डॉक्ट्रेट) की मानद उपाधि से सम्मानित किया किया। पुरोहित ने बताया उन्हें यह  सम्मानोपाधि  सुदीर्घ हिन्दी सेवा सारस्वत साधना सामाजिक साहित्य एवम कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों शैक्षिक प्रदेयों महनीय शोधकार्य तथा राष्ट्रीय अंर्तराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर साहित्य संगम संस्थान की अकादमिक परिषद की अनुशंसा पर प्रदान की गई।समारोह में पुरोहित के कर कमलों से  संस्थान से प्रकाशित कृतियाँ काव्यमेध एवम वसुधैव कुटुम्बकम का विमोचन भी किया गया।
       उन्होंने बताया कि समारोह में साहित्य सेवा से जुड़े देश के विभिन्न हिस्सों से पधार रहे साहित्यकारों को विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया । साथ ही साथ कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों को साहित्य प्रचारक, साहित्य मनीषी, दोहाचार्य, छंदचार्य, श्रेष्ठ सम्पादक, समीक्षक, साहित्य वीर सम्मान, श्रेष्ठ संपादिका,काव्यमेध, श्रेष्ठ रचनाकार, सवैया सिद्ध  सम्मान सहित अन्य सम्मानों से सम्मानित किया।
     संस्थान के अध्यक्ष श्री राजवीर सिंह मंत्र जी, सचिव कविराज तरुण जी, कोषाध्यक्ष श्रीमती छाया सक्सेना प्रभु जी ,पूर्व जिला न्यायाधीश डॉ. मीना भट्ट  एवं अन्य पदाधिकारियों ने इस वर्ष विद्यावाचस्पति मानद उपाधि हेतु चयनित कवि राजेश पुरोहित  को विद्या वाचस्पति सम्मान हेतु चयनित किए जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है एवं इनके उज्जवल साहित्यिक भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी है।