सामाजिक

समय का पहिया

ये बात सत्य है कि समय और मौत कभी किसी का इंतजार नहीं करता। समय का पहिया जब चलता है, तो यह राजा को रंक और रंक को राजा बना सकता है। जहाँ समय अच्छा होता है तो वहीं समय बुरा भी आता है। समय के साथ ही परस्तिथियाँ बदलती रहती है। हमें बस यह ध्यान रखना है कि समय अच्छा हो या बुरा आखिर बीत ही जाता है। समय साथ्य है और समय ही साक्षी। समय बलवान है जिसके आगे कोई नहीं टिक पाता है। समय गतिशील है जिसके आगे टिकना किसी के वश में नहीं होता। और समय के साथ चलना सबकी मजबूरी है। ये बात भी सत्य है कि “जो व्यक्ति जीवन में बदलाव को पसंद नहीं करता वह आगे बढ़ने वालों से हमेशा पिछाड़ जाता है।” ये समय का पहिया है जो बिन रूके चलता रहता है।

— आदेश सिंह राणा

आदेश सिंह राणा

पिता का नाम - श्री अत्तर सिंह माता का नाम - श्रीमती पवित्रा देवी शिक्षा - बीएससी व्यवसाय - छात्र जन्म तिथि - 01/05/1999 ग्राम - पमाड़ी पो० आँफिस - कलोगी (249171) तहसील - बड़कोट जिला - उत्तरकाशी (उत्तराखंड) सम्पर्क मो० - 9634966610 ई-मेल - 99adeshsinghrana@gmail.com