भजन/भावगीत

सर्व हितकारी मां

हे दुख हारणी पालनहार, जग से न्यारी मां।
कष्ट निवारण तारणहारी, सब से प्यारी मां।
तेरे रूप अनेक जगदम्बे, लक्ष्मी सरस्वती काली मां।
धन दौलत विद्या की देवी,कालयामनी श्यामली मां।
पतित पावनी जाननहारी,सर्व हितकारी मां।
कष्ट  निवारण तारणहारी, सब से प्यारी मां।
सुख समृद्धि यशमान बढ़ाई, मिले मां तेरी कृपा होती।
तेरी लीला तीन लोको में,जन्म जन्म के पाप है धोती।
तू सुखदायनी कष्टहारणी, तुम पर बलिहारी मां।
कष्ट निवारण तारणहारी, सब से प्यारी मां। ,
ब्रह्मचारिणी मां वागीश्वरी, दुर्गा चंडी विनाश कारणी।
रिद्धि सिद्धि फलदाय अम्बे,कष्ट क्लेश संताप हरणी।
देव  गंदर्व  शीश  झुकाएं, खड़ग  खप्पर  धारी  मां।
कष्ट निवारणी तारण हारी, सब से प्यारी मां।
— शिव सन्याल

शिव सन्याल

नाम :- शिव सन्याल (शिव राज सन्याल) जन्म तिथि:- 2/4/1956 माता का नाम :-श्रीमती वीरो देवी पिता का नाम:- श्री राम पाल सन्याल स्थान:- राम निवास मकड़ाहन डा.मकड़ाहन तह.ज्वाली जिला कांगड़ा (हि.प्र) 176023 शिक्षा:- इंजीनियरिंग में डिप्लोमा लोक निर्माण विभाग में सेवाएं दे कर सहायक अभियन्ता के पद से रिटायर्ड। प्रस्तुति:- दो काव्य संग्रह प्रकाशित 1) मन तरंग 2)बोल राम राम रे . 3)बज़्म-ए-हिन्द सांझा काव्य संग्रह संपादक आदरणीय निर्मेश त्यागी जी प्रकाशक वर्तमान अंकुर बी-92 सेक्टर-6-नोएडा।हिन्दी और पहाड़ी में अनेक पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित होती रहती हैं। Email:. Sanyalshivraj@gmail.com M.no. 9418063995