कविता

आसार

नफ़रत सोच समझ कर करना
मोहब्बत होने के आसार होते हैं।

बात सोच समझ कर करना
इश्क से सब नासार होते हैं।

दिल की बात सोच समझ कर करना
अपनों में भी कई गद्दार होते हैं।

हमराही को हमसफर सोच समझकर बनाना

धोखा मिलने के आसार होते हैं।

— राजीव डोगरा

*डॉ. राजीव डोगरा

भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश Email- Rajivdogra1@gmail.com M- 9876777233