समाचार

नूतन गर्ग को मिला शब्द साधिका सम्मान

आदरणीय स्वर्गीय श्री ‘जी वी जी कृष्णमूर्ति (पूर्व चुनाव आयुक्त) जी’ के जन्मदिवस पर उनको याद करते हुए 19 नवंबर 2022 को ‘खबरों का सफर एवं नेशन केयर’ के सौजन्य से ‘ गांधी पीस फाउंडेशन दिल्ली’ में  सम्मान समारोह आदरणीय रामानुज सिंह ‘सुन्दरम’ जी द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें पूरे देश से सभी क्षेत्रों में उनके असीम योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया जैसे- चिकित्सा, योग, समाज सेवा, उधमी, साहित्यकार और कवयित्री, कवि आदि।
यह सम्मान सुभाषचंद्र बोस के आई एन ए के सेनानी श्री बी एन पांडे जी 99 वर्षीय, भारतीय थल सेना से मेजर जनरल सतवीर सिंह जी, भारतीय वायुसेना से एयर कमोडोर बाल कृष्ण गांधी जी, दीवान इंस्टीट्यूट से प्राचार्य डा शिवपाल सिंह जी, इंजीनियर इन चीफ पी डब्लू डी दिनेश कुमार जी और  प्रधानमंत्री विकास कौशल योजना से मनीषा जी सहित कई वरिष्ठ लोगों के हाथों से प्रदान किया गया।
नूतन गर्ग जी जो साहित्य की दुनिया में ही नहीं बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में भी अपना योगदान दे रही हैं। जिससे समाज को एक नई दिशा प्राप्त हो रही है। जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाता है। ऐसा वक्तव्य श्री रामानुज जी ने कहा।
नूतन गर्ग जी ने अपने पति श्री मुदित गर्ग जी के साथ यह सम्मान लेना पसंद किया।‌ उनका कहना है कि आज़ वो जो कुछ भी हैं अपने बच्चों (प्रमिती और डॉ वर्धन गर्ग) व पति की वजह से हैं, तो इस पर जितना हक उनका है उतना ही हक परिवार का भी है।

*नूतन गर्ग

दिल्ली निवासी एक मध्यम वर्गीय परिवार से। शिक्षा एम ०ए ,बी०एड०: प्रथम श्रेणी में, लेखन का शौक