बाल कहानी

बाल कहानी – उपकार का बदला

बहुत पुरानी बात है। किसी गाँव में रूपा नाम की एक सुंदर, बुद्धिमान तथा चंचल लड़की रहती थी। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसकी प्यारी-प्यारी बातों ने न केवल उसके माता-पिता और परिवार के लोगों को ही बल्कि पूरे गाँव वालोें को मोहित कर रखा था। वह जहाँ भी जाती, लोग उसे पलकों पर बिठा लेते। वह कभी बीमार पड़ती तो पूरे गाँव में सन्नाटा छा जाता था।
एक बार रूपा नदी के किनारे कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी एक बड़ी-सी मछली लहरों के साथ किनारे तक आ पहुँची, परंतु वापस न जा सकी। वह तड़पने लगी।
रूपा ने अपनी सहेलियों के सहयोग से उसे वापस नदी में पहुँचा दिया। अब वह मछली उन बच्चों के सामने कलाबाजियाँ खाती हुई तरह-तरह के खेल दिखाने लगी। रूपा उसे पकड़ने के लिए मचलने लगी।
रूपा उस मछली को पकड़ने की कोशिश में उसके पीछे-पीछे बढ़ती चली गई। मछली रूपा से अधिक चंचल थी। वह कभी डुबकी लगाकर दूर निकल जाती तो कभी रूपा के इतने पास आ जाती कि वह उसे हाथ बढ़ाकर पकड़ ले।
खेल-खेल में रूपा नदी के बीचों-बीच उस जगह पहुँच गई जहाँ भँवर था। एक झटके से वह भँवर में जा फँसी। मछली अब भी उसके सामने थी, पर रूपा अब डूबने लगी।
सभी बच्चे डर गए। कोई भी तैरना नहीं जानता था, इसलिए सामने नहीं आया। अब वह मछली, जिसकी जीवन रक्षा कुछ समय पहले रूपा ने की थी, उसके पास आ गयी। उसने रूपा को अपने पीठ पर बिठा लिया और उसे डूबने से बचा लिया।
— डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) अब तक कुल 16 पुस्तकों का प्रकाशन, 60 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : pradeep.tbc.raipur@gmail.com डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888