बाल कहानीबाल साहित्य

झूठी शान

बाल कहानी
झूठी शान

बात बहुत पुरानी है। सुन्दर वन के एक पुराने बरगद पेड़ की खोह में कालू नामक एक उल्लू अपने परिवार के साथ रहता था। कालू का एक हंस मित्र था- हंसराज। वह हंसों का राजा था।
कालू अक्सर अपने मित्र हंसराज से मिलने जाता था। दोनों मित्र घंटों बैठकर बातें करते। कालू हंसराज के राजसी ठाठ-बाट देखकर मन में सोचता “काश ! उसके पास भी ये सब होते।”
वह प्रकट रूप में ऐसा कुछ भी बोलता नहीं था। कालू से हंसराज अधिकतर राजकाज की ही बातें किया करता था क्योंकि कालू ने उसे बताया था कि वह उल्लूओं का राजा है तथा सुन्दरवन में उसका एकछत्र राज है। उसकी अनुमति के बगैर सुन्दर वन में कुछ भी नहीं हो सकता।
एक दिन कालू हंसराज से बोला- ‘‘मित्र हंसराज, मैं आपसे मिलने तो कई बार आ चुका हूँ, परंतु आप कभी हमारे यहाँ नहीं आए। कभी पधारिए हमारे राज्य में।’’
कह तो दिया पर मन में सोचा कि यदि सचमुच कभी हंसराज उसके यहाँ आ जाएँ तो फिर वह मुँह दिखाने के काबिल नहीं रहेगा।
हँसराज बोला- ‘‘मित्र यदि ऐसा ही है तो चलो आज ही चलते हैं।’’
मन मार कर कालू ने हँसराज को साथ ले सुंदर वन की ओर प्रस्थान किया।
अभी वे बरगद के पेड़ के पास पहुँचने ही वाले थे कि बरगद पेड़ के नीचे डेरा डाले सैनिकों को देखकर चौंक पड़े। कालू तो गुस्से से तमतमा गया।
हँसराज से बोला- ‘‘इनकी ये हिम्मत ! मुझसे पूछे बगैर इन्होंने यहाँ आने की जुर्रत कैसे की ? अभी देखता हूँ।’’ यह कह कर वह चिल्लाने लगा।
उसकी आवाज सुन कर उल्लू का बेटा खोह से बाहर निकल आया। वह भी अपने पिता को बुलाने लगा। उल्लूओं की तेज आवाज सुन कर एक सैनिक सेनापति से बोला- ‘‘सेनापति जी ! उल्लू की आवाज सुनना बहुत अशुभ माना जाता है।’’
सेनापति बोला- ‘‘उल्लू, कहाँ है ? पता करो और देखते ही गोली मार दो।’’
आवाज उसी पेड़ से आ रही थी।
सैनिकों ने कालू के बेटे को खोजकर गोली मार दी। झूठी शान और दिखावे के चक्कर में कालू को अपने इकलौते पुत्र से हाथ धोना पड़ा। पोल खुली सो अलग।
-डॉ प्रदीप कुमार शर्मा
रायपुर, छत्तीसगढ़

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) अब तक कुल 16 पुस्तकों का प्रकाशन, 60 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : pradeep.tbc.raipur@gmail.com डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888