संस्मरण

कैसा रहा वर्ष 2023- आत्मकथा

समय कब बीत जाता है पता ही नहीं चलता वर्ष 2023 मेरे लिए संघर्ष पूर्ण रही | सबसे पहले मां सरस्वती एवं अपनी जननी रामदेवी पिता श्री काशीराम जी के चरणों में नमन करता हूं | समय का पहिया ऐसा होता है कि अच्छे-अच्छे तुर्रम खां औंधे मुंह गिर जाते हैं, तो हम किस खेत की मूली है| इस वर्ष कुछ खास सफलता नहीं मिली लेकिन संघर्ष जारी रहेगा एक न एक दिन अपनी मंजिल पर आपके मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से जरूर पहुंचूंगा | एक बात हमेशा याद रहेगी, हम होंगे कामयाब एक दिन 

आइए बात करते हैं वर्ष 2023 मेरे लिए कैसा रहा…..

जनवरी- 1जनवरी की शुरुआत सभी साथियों के साथ मिलकर यातायात के नियमों के पालन के 1000 वार्षिक कैलेंडर छपवाकर समूचे फतेहाबाद कि प्रत्येक दुकान एवं सड़कों पर वितरित किए! 5 जनवरी को वृक्षारोपण करके सभी साथियों के साथ अपना जन्मदिन मनाया| साथ ही चंबल क्षेत्र जैतपुर कला में नौगवा का किला देखा|

फरवरी -साथी विनय भारद्वाज एवं अन्य के साथ गाजियाबाद में भारतीय विधिक परिषद की परीक्षा दी | हमारे घर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घुमक्कड़ प्रांत प्रमुख श्रीमान देवेंद्र त्यागी जी एवं नेपाल जी पधारे| ससुराल जाते समय पत्नी मनु जी के साथ माता सती जी के दर्शन किए|

मार्च -लेखक मुकेश वर्मा जी के साथ अलीगढ़ में भर्ती एक नन्ही बिटिया के लिए जाकर रक्तदान किया| साथ ही भगवान गुहाराज निषाद जयंती समारोह के लिए राजस्थान के जिला धौलपुर में आमंत्रित पर साथी भूरी सिंह, महेश, रामकुमार, हिम्मत सिंह, आदि के साथ जाकर जयंती समारोह में शामिल हुए वापस आने पर संस्था के उपाध्यक्ष महेश निषाद जी से भेंट हुई | माह के अंत में मेरे ताऊ श्री राम खिलाड़ी जी के स्वर्गवास होने पर परिवार में दुःख का माहौल बिखर गया|

अप्रैल -आगरा के यूथ हॉस्टल में साथी मुकेश वर्मा के साथ संस्थान संगम मासिक पत्रिका के द्वारा विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए, दोनों ने भूख के कारण तीन लोगों का खाना खाया | संस्था के सभी सदस्यों के साथ मिलकर 5 अप्रैल को भगवान गुहाराज निषाद जी की जयंती डाक बंगला से अवंती बाई चौक तक भव्य शोभा यात्रा निकाली| संस्था के सभी सदस्यों ने डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई,पत्नी मनु जी के साथ दाऊजी महाराज मथुरा के दरबार में बेटे वतन कुमार के बालों का मुंडन संस्कार किया |इसी माह में वीर एकलव्य संस्था एन०जी०ओ० की मुख्य रूप से स्थापना की

मई- 12 मई को अपनी वैवाहिक वर्षगांठ मनाने के साथ माता गुरुकुआ पर की पूजा की |

जून -फिरोजाबाद की ग्राम पंचायत नगला आशा सुजानगढ़ के युवा लोगों के बुलाने पर पहुंच कर संस्था के सभी साथियों ने मिलकर उसे क्षेत्र में शिक्षा की अलग जगाने हेतु संकल्प शिक्षा सेवा संस्था फिरोजाबाद की नींव रखी| सुनील निषाद बैंक मित्र एवं हिम्मत सिंह के साथ मिलकर बमरौली के आश्रम पर कबीर पंथ के भजन एवं प्रसाद ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हुआ इसी माह रेत गांव रिहावली में भगवान भोलेनाथ जी के कालेश्वर मंदिर में जाकर मित्र मुकेश वर्मा प्रीतम के साथ दर्शन किए|

जुलाई -महाशिवरात्रि के पर्व पर माता-पिता के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ आशीर्वाद लिया, ब्लॉक फतेहाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते मिशन जल जीवन की ट्रेनिंग ली, साथ ही राजकीय ठेकेदार रामकुमार जी व भूरी सिंह के साथ माता गुल्लदेवी के दर्शन किए, संस्था के सभी सदस्यों के साथ मिलकर वीरांगना फूलन देवी जी की शहादत दिवस मनाई|

अगस्त – संस्था के सदस्यों के सहयोग से गांव पारोली सिकरवार में नि:शुल्क मैडिकल कैंप लगाया,जिसमें ग्रामीण लोगों को बहुत राहत मिली इसी गांव में मित्र अजीत वर्मा ने सम्मानित किया|

सितम्बर-इस माह में लेखक मुकेश कुमार एवं भूरी सिंह के साथ मिलकर उप जिलाधिकारी महोदय फतेहाबाद विजय शर्मा जी को सोल उड़ा कर का काव्यदीप पत्रिका भेंट की|

अक्टूबर-वीर एकलव्य सेवा संस्था के माध्यम से प्रदीप सर की कोचिंग पर कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया, समाज के युवा नेता भाई होतमसिंह निषाद जी के कार्यक्रम में संचालन करने की अहम भूमिका निभाने के साथ मशहूर कॉमेडियन बाबू गप्पी उर्फ भोला गुर्जर से भेंट हुई| संस्था के सभी सदस्यों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती डॉ० विनोद कुमार जीके वैजयंती क्लीनिक पर कार्यक्रम आयोजित किया|

नवम्बर -निषाद लोधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सभी सदस्यों के सहयोग से प्रतियोगिता कराई,जिसमें मुख्य अतिथि समाज के कोहिनूर श्रीमान अमरपाल लोधी जी जॉइंट कमिश्नर भारत सरकार जी मुख्य अतिथि का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ| साथ ही मृत्युभोज जैसी कुरीति को बंद करने में संस्था का अहम योगदान रहा|

दिसम्बर -पिताजी के मुकदमे के सिलसिले में इटावा न्यायालय में जाना पड़ा, जहां हमारे वरिष्ठ साथी रविंद्र शाक्य जी मिले एवम् माह के अंत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी की सभा बटेश्वर में सम्मिलित हुए|

पूरा वर्ष भाग दौड़ में बीत गया पता ही नहीं चला| इस वर्ष अक्सर आगरा जाने में मेरे मार्गदर्शक भाई चंद्र प्रताप जी, राजू कुशवाहा, पुनीत जी का अहम सहयोग रहा एवम् संस्था के सदस्यों में विकास वर्मा,रामकुमार,डॉ०विनोद वर्मा, भूरीसिंह, देवेंद्र वर्मा, हिम्मत सिंह, महेश निषाद जी के साथ-साथ परिवार में माता-पिता पत्नी मनु, भाई,विनोद, कमल, राजू का विशेष सहयोग रहा|

साहित्य के क्षेत्र में भाग दौड़ के कारण कुछ खास सफलता नहीं मिली फिर भी समय निकालकर लघु कथाएं, कविताएं, संस्मरण,अन्य विधाओं पर लिखने का अवसर मिला| कुल मिलाकर वर्ष 2023 सघर्ष पूर्ण रहा, जिंदगी रही तो 2024 में अपनी आत्मकथा के साथ जरूर मिलेंगे| मेरा हर दिन कुछ नया सीखने के लिए संघर्ष जारी रहेगा………….

— एड०अवधेश कुमार निषाद मझवार

अवधेश कुमार निषाद मझवार

ग्राम पूठपुरा पोस्ट उझावली फतेहाबाद आगरा(उत्तर प्रदेश) M-.8057338804