कविता

बस हार मत मानना

अपनी किसी भी मेहनत, 

को बेकार मत मानना।

मंजिल तुम्हे जरूर मिलेगी,

बस हार मत मानना।।

अगर असफल हो जाय,

तो कारण को जानना।

सफलता जरूर मिलेगी, 

बस हार मत मानना।।

राह में मुश्किलें बहुत हैं,

पर हिम्मत नहीं हारना।

हर ख्वाब तेरा पूरा होगा, 

बस हार मत मानना।।

मन मे थोड़ा धैर्य रखना,

पूर्ण होगी तेरी मनोकामना।

हर चीज तुझे मिलेगी,

बस हार मत मानना।।

जीवन मे कोई चीज चाहिए, 

तो उसे बुरी तरह चाहना।

लक्ष्य तुझे जरूर मिलेगा,

बस हार मत मानना।।

— श्याम सुंदर साहू 

श्याम सुन्दर साहू

राजिम गरियाबंद (छ. ग.)