कथा साहित्यलघुकथा

पसंद

लघुकथा 

पसंद

           शादी के बाद आज नेहा की रसोई में पहला दिन था। वह समझ ही नहीं पा रही थी कि सब्जी में क्या पकाए ? फायनली उसने डिसाइड किया कि अपनी सासु माँ से ही पूछ ले। सासु माँ के पास जाकर उसने पूछा, “माँ जी, आज मैं सब्जी में क्या बनाऊँ ?”
           “बेटा, ये होटल तो है नहीं कि हम लोगों के सामने मीनू रख कर आर्डर लेते रहें और तुम कोई वेटर नहीं, इस घर की गृह लक्ष्मी और गृह स्वामिनी हो। तुम्हें यूँ सबसे पूछते फिरना अच्छा नहीं कि सब्जी में क्या पकाएँ ? कच्ची सब्जियाँ फ्रीज़ में रखी हुई हैं। देख लो, जो तुम्हें बनाना आता है, वह बना लो। हम तो कुछ भी खा लेंगे।” सासु माँ ने एकदम सहज भाव से कहा।
           “पर माँ जी, मैंने तो सुना है कि रमेश जी खाने-पीने के मामले में बहुत ही चूजी हैं। इसलिए पूछ रही थी।” धीरे से नेहा बोली।
           “हाँ तो ठीक है न ? तुमको भी तो उसी ने पसंद किया है। अब तुम्हारी पसंद को भी उसे पसंद करना पड़ेगा। हम तो उसकी पसंद की बहुत खा चुके। अब तो तुम्हारी पसंद की खाएँगे।”
           “बस बेटा, थोड़ा-सा ये ध्यान रखना कि खाने में मिर्च-मसाले कम यूज करना। डॉक्टर ने हमें ज्यादा मिर्च-मसाले यूज करने से मना किया है।” इस बार नेहा के ससुर जी ने प्यार से कहा। 
           “जी पापा जी, मैं ध्यान रखूँगी।” नेहा बोली। 
           “और हाँ ये माँ जी, पापा जी नहीं, सिर्फ माँ, पापा ही बोला करो। और हाँ, घर में इतनी भारी-भरकम साड़ी पहनने की जरुरत नहीं। जिसमें तुम कम्फर्टेबल फील करो, वही पहना करो। चाहो तो तुम अपने मायके में जैसे कपड़े पहनती थी, यहाँ भी पहन सकती हो। अब जाओ फ्रीज़ में सब्जी देख लो, जो बनाना हो, ले आओ हम खाली बैठे हैं। सब्जी काट देंगे। तब तक तुम दाल-चावल बना लेना।”  सासु माँ ने प्यार से समझाते हुए कहा। 
             नेहा सोच रही थी कि कुछ किताबों में पढ़कर और सहेलियों से सुनकर वह सास-ससुर के बारे में किस प्रकार पूर्वाग्रह से ग्रसित हो चिंतित थी।   
            “ठीक है माँ। मैं अभी आई।” नेहा मुस्कुराते हुए बोली। उसने नजर उठाकर देखा, तो सास-ससुर में उसे अपने मम्मी-पापा की ही छबि नजर आई।
– डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा 
रायपुर, छत्तीसगढ़ 

*डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा

नाम : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा मोबाइल नं. : 09827914888, 07049590888, 09098974888 शिक्षा : एम.ए. (हिंदी, राजनीति, शिक्षाशास्त्र), बी.एड., एम.लिब. एंड आई.एससी., (सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण), पीएच. डी., यू.जी.सी. नेट, छत्तीसगढ़ टेट लेखन विधा : बालकहानी, बालकविता, लघुकथा, व्यंग्य, समीक्षा, हाइकू, शोधालेख प्रकाशित पुस्तकें : 1.) सर्वोदय छत्तीसगढ़ (2009-10 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 2.) हमारे महापुरुष (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 10-10 प्रति नि: शुल्क वितरित) 3.) प्रो. जयनारायण पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 4.) गजानन माधव मुक्तिबोध - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 5.) वीर हनुमान सिंह - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 6.) शहीद पंकज विक्रम - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 7.) शहीद अरविंद दीक्षित - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 8.) पं.लोचन प्रसाद पाण्डेय - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 9.) दाऊ महासिंग चंद्राकर - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 10.) गोपालराय मल्ल - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 11.) महाराज रामानुज प्रताप सिंहदेव - चित्रकथा पुस्तक (2010-11 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 1-1 प्रति नि: शुल्क वितरित) 12.) छत्तीसगढ रत्न (जीवनी) 13.) समकालीन हिन्दी काव्य परिदृश्य और प्रमोद वर्मा की कविताएं (शोधग्रंथ) 14.) छत्तीसगढ के अनमोल रत्न (जीवनी) 15.) चिल्हर (लघुकथा संग्रह) 16.) संस्कारों की पाठशाला (बालकहानी संग्रह) अब तक कुल 16 पुस्तकों का प्रकाशन, 60 से अधिक पुस्तकों एवं पत्रिकाओं का सम्पादन. अनेक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादक मण्डल सदस्य. मेल पता : pradeep.tbc.raipur@gmail.com डाक का पता : डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, विद्योचित/लाईब्रेरियन, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम, ब्लाक-बी, ऑफिस काम्प्लेक्स, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) मोबाइल नंबर 9827914888