समाचार

प्रो.शरद नारायण -नीलम खरे “व्होइस आफ मुकेश” प्रोग्राम में सम्मानित 

मंडला-सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक मुकेश चंद्र माथुर पर केंद्रित कार्यक्रम “व्होइस आफ मुकेश” का आयोजन जबलपुर में आर.के.म्युजिकल ग्रुप व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जबलपुर में किया गया,जिसमें मुकेश के गीत गाने वाले  चयनित गायकों ने भाग लिया।मंडला से प्रोफेसर शरदनारायण खरे व नीलम खरे ने भी भाग लेकर शानदार दो डुएटों की प्रस्तुति दी।दत्त मंदिर में आयोजित इस संगीत समारोह में खरे दम्पति ने धीरे-धीरे बोल कोई सुन न ले (गोरा और काला),तथा तुमने कभी किसी से प्यार किया है(धर्मात्मा) गाने पेश किए,जिन्हें श्रोताओं ने बहुत सराहा। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

  अंत में आयोजकों ने खरे दम्पति को स्मृति चिन्ह, म्युजिक ट्रोफी, अंगवस्त्रम् व चित्रगुप्त भगवान की शानदार फ्रेम्ड तस्वीर देकर सम्मानित किया।एंकरिंग रचना श्रीवास्तव ने की,तथा संयोजन राघवेंद्र श्रीवास्तव व प्रणीत वर्मा ने किया।

*प्रो. शरद नारायण खरे

प्राध्यापक व अध्यक्ष इतिहास विभाग शासकीय जे.एम.सी. महिला महाविद्यालय मंडला (म.प्र.)-481661 (मो. 9435484382 / 7049456500) ई-मेल-khare.sharadnarayan@gmail.com