मुक्तक/दोहा

दोहा

बिन चाकू तलवार के,किया नैन से वार |
घायल दिल की टीस का,तुम ही हो उपचार ||

आकर हमें सँभाल लो,मचल रहे जज्बात |
सिर्फ तुम्ही से हर समय,करते हैं हम बात ||

रात,चाँदनी,चाँद सब,व्याकुल पूछें हाल |
नयन नींद को खोजते,हम बेसुध बेहाल ||

दिल करता है आपका,हर समय इंतजार |
हर आहट पर दिल कहे, आप खड़े हो द्वार ||

बेकरार दिल है, गया, जाने कहां करार |
पर मिलने पर आपसे, मिलना है दुश्वार ||

— शालिनी शर्मा

शालिनी शर्मा

पिता का नाम-स्वर्गीय मथुरा प्रसाद दीक्षित माता का नाम -श्रीमती ममता दीक्षित पति का नाम-श्री अनिल कुमार शर्मा वर्तमान स्थायी पता- केऐ-16 कर्पूरी पुरम गाजियाबाद फोन न0- 9871631138 जन्म एंव जन्म स्थान-09.04.1969, परीक्षित गढ़ गाजियाबाद उप्र शिक्षा एवं व्यवसाय-बीएससी बीएड़,अध्यापिका व सहायक NCC आफिसर (13 यूपी गर्ल्स बटालियन) प्रकाशित रचनाएं एवं विवरण-अमर उजाला काव्य में 48 रचनायें प्रकाशित, विभिन्न पत्रिकाओं में रोज रजनाएं प्रकाशित होती हैं,दो तीन सम्मान प्राप्त