चापलूस
चापलूस होने के लिये
कुत्ता होना जरुरी है
कुत्ता भोंकता है
अपने मालिक के लिए
लोटता है मालिक के पैरों में
घूमता है चारों और उसके
इशारे पर उसके है नाचता
मालिक जब आराम से बैठा होता है
पैर चाटता है उसके
वह दुत्कारे या लात मारे
बैठता फिर भी उसके ही द्वारे
