बच्चों के ग़लत फ़ैसले और परिवार की गिरती प्रतिष्ठा
आजकल के बच्चों में एक खेदजनक प्रवृत्ति देखी जा रही है जहाँ वे अपनी निर्णय क्षमता को इतना बढ़ा लेते हैं कि वह अपने माता-पिता की इज्ज़त और खानदान की आबरू को नज़र अंदाज़ कर देते हैं। यह केवल उनकी व्यक्तिगत कमज़ोरी नहीं है, बल्कि परिवार और समाज के लिए एक बड़ा संकट भी है। मां-बाप की इज्ज़त और परिवार की सामाजिक गरिमा ही उस संस्कृति की नींव होती है जिसने हमें संवारा है। जब बच्चे अपने फ़ैसलों को अपनी स्वतंत्रता के नाम पर परिवार की इज्जत से ऊपर तोलते हैं, तो वह अपने पूरे खानदान की सामाजिक प्रतिष्ठा को गिरा देते हैं। यह व्यवस्था मज़बूत रखने के लिए ज़रूरी है कि युवा पीढ़ी में परिवार और समाज के प्रति सम्मान की भावना बनी रहे, क्योंकि उनका भविष्य उन्हीं संस्कारों और परवरिशों के साथ जुड़ा होता है जिन्हें मां-बाप ने दिया होता है। जब बच्चे गंदगी और ऐसे फ़ैसलों को अपना भविष्य समझते हैं जो परिवार की इज्ज़त को नुकसान पहुंचाते हैं, तब यह पूरे खानदान के लिए अपमान का कारण बनता है। ऐसे निर्णय न केवल व्यक्तिगत जीवन को तोड़ते हैं, बल्कि सामाजिक रिश्तों और ख़ानदानी इज्जत को भी कमजोर करते हैं। यह अहंकार और समझ की कमी के कारण होता है जब बच्चे सोचते हैं कि डिग्री, पद या आधुनिकता उन्हें परिवार की इज्ज़त से ऊपर उठाती है, जबकि असली ताक़त उनके संस्कारों और विनम्रता में होती है, न कि इन बाहरी आभूषणों में। इस समस्या का समाधान संवाद, प्रेम और संस्कारों के पुनः प्रवर्तन में है, जिससे युवा पीढ़ी को अपने माता-पिता और सामाजिक मूल्यों के प्रति सम्मान की समझ हो। संस्कार, परिवार की गरिमा और सामाजिक आचार विचार के प्रति सम्मान के बिना कोई भी डिग्री या पद असली सफलता नहीं दे सकता। आज की परिस्थिति में जब युवा अपनी ग़लत राहों को सही समझते हुए अपने खानदान की इज्जत गिरा रहे हैं, वहां ज़रूरत है कि फ़िर से परिवारों में संवाद को बढ़ावा दिया जाए ताकि ये बच्चे समझ सकें कि असली औकात परवरिश और तहज़ीब में है, न कि केवल दिखावे या उच्च पदों में। इसलिए आज के समाज को चाहिए कि वे अपनी नई पीढ़ी को केवल विद्या नहीं बल्कि सम्मान और संवेदना की भी शिक्षा दें ताकि वे अपने फ़ैसलों में परिवार की इज्ज़त और समाज की मर्यादा को हमेशा प्राथमिकता दें।
— डॉ. मुश्ताक़ अहमद शाह
