हाइकु/सेदोका

माफी की अहमियत

खामोश दिल बोले
एक शब्द में पिघले
जमी हुई दूरी

झुकी हुई आँखों में
सच की हल्की रोशनी
रिश्ते मुस्काएँ

माफी का एक लम्हा
सदियों का बोझ उतारे
मन हल्का हो जाए

कटु शब्दों के बीच
मौन बन जाए मरहम
घाव भरने लगें

अहंकार की दीवार
एक क्षण में ढह जाए
राह खुली दिखे

गलती स्वीकार
आत्मा का साहस है
कमज़ोरी नहीं

माफी से जन्मे
विश्वास के नन्हे बीज
फिर हरियाएँ

टूटे संवादों में
करुणा की दस्तक
सन्नाटा हटे

क्षमा का स्पर्श
मन को निर्मल कर दे
जल सी शीतलता

जो क्षमा सीख ले
वह स्वयं से जीते
शांति पाए

क्रोध की आँधी
क्षमा से थम जाती
नील गगन खुले

माफी की भाषा
बिना शब्द भी बोले
दिल समझ जाए

— डॉ. अशोक

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - ashokelection2015@gmail.com