डॉ. राजीव डोगरा तथा उनकी छात्राओं को सम्मान
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के युवा कवि लेखक व हिंदी अध्यापक डॉ.राजीव डोगरा जो कि इस समय राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में कार्यरत है उनको तथा उनकी छात्राओं मन्नत रंधावा,प्रिया,आरुषि,दिव्याना, वंशिका संधू को साहित्य में किया जा रहे कार्यों के लिए इंटरनेशनल लिटरेचर एंड कल्चर क्लब ने साहित्यिक योगदान का डिप्लोमा देखकर सम्मानित किया। उनको यह सम्मान क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप हलदर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप बसु,सचिव गौतम हलदर द्वारा वर्चुअल माध्यम से दिया गया।छात्राओं और उनके माता पिता सपना कुमारी,परमजीत सिंह, अंजू बाला,गुरदीप सिंह,मनिंदर सिंह, आशा देवी, जगदीश सिंह,कमलेश कुमारी,मुकेश कुमार और सुनीता देवी ने राजीव डोगरा का धन्यवाद किया जिनके कर्मठ प्रयासों के द्वारा ही बच्चों को यह उपलब्धि प्राप्त हुई।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार और नवनीत वालिया, विकास चौधरी,पंकज धलोरिया,अश्विनी कुमार ने डॉ राजीव डोगरा तथा सभी छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी और ऐसे ही विद्यालय का नाम ऊंचा करने के लिए उत्साहित किया।
स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए युवा कवि डॉ राजीव डोगरा तथा छात्रा मन्नत रंधावा
स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के अवसर पर शान्ती फाउण्डेशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण एवं साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु संस्था द्वारा युवा कवि लेखक व हिंदी अध्यापक डॉ.राजीव डोगरा जो कि इस समय राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में कार्यरत है तथा उनकी छात्रा मन्नत रंधावा को स्वामी विवेकानन्द राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दूसरी तरफ थिंक मानव अधिकार संस्था दिल्ली द्वारा प्रेरणादायक नेतृत्व, समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण, मानवता, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ राजीव डोगरा तथा मन्नत रंधावा को स्वामी विवेकानंद इंस्पायरिंग यूथ अवार्ड भी दिया गया।मन्नत के माता-पिता जगदीश सिंह,कमलेश कुमारी ने राजीव डोगरा का धन्यवाद किया जिनके कर्मठ प्रयासों के द्वारा ही मन्नत को इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार और विकास चौधरी,पंकज धलोरिया,अनिल कुमार, विनोद कुमार और अश्विनी कुमार ने डॉ राजीव डोगरा तथा छात्रा मन्नत रंधावा को हार्दिक शुभकामनाएं दी और ऐसे ही विद्यालय का नाम ऊंचा करने के लिए उत्साहित किया।
पहली नजर द्वारा आयोजित सुरों के सरताज़ सीजन -3 में सम्मानित हुए युवा कवि डॉ. राजीव डोगरा
पहली नजर डिजिटल अखबार व वेब टीवी द्वारा आयोजित सुरों के सरताज सीजन-3 में युवा कवि लेखक व हिंदी अध्यापक डॉ राजीव डोगरा को साहित्य,शिक्षा और शिक्षण में बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान कृषि उपज मंडी समिति जिला कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, पहली नजर के प्रबंध निदेशक राकेश कथूरिया और गौरव कथूरिया के कर कमल से प्राप्त हुआ।इस कार्यक्रम में हिमाचल की जानी मानी हस्तियां ने शिरकत की।
नेशनल पीस हार्मोनी अवार्ड 2026 सम्मानित हुए डॉ राजीव डोगरा तथा उनकी छात्राओं को
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के युवा कवि लेखक व हिंदी अध्यापक डॉ.राजीव डोगरा जो कि इस समय राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां में कार्यरत है उनको तथा उनकी छात्राओं मन्नत रंधावा,प्रिया और श्रुति को शान्ती फाउण्डेशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण एवं साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु संस्था द्वारा नेशनल पीस हार्मोनी अवार्ड 2026 देकर सम्मानित किया।
—
