हाइकु/सेदोका

मानवता का गीत

मैं मानव हूं
और कुछ नहीं, सच में
धूप की तरह

साँसों में बसी
अनगिनत कहानियाँ
मौन के बीच

पगडंडी पर
पत्थर भी मुस्कुराते
चलते कदमों में

आसमान देखूं
नभ की विशाल छाया
मेरे भीतर भी

पानी की धारा
छू ले जब मेरी रगों को
जीवन मुस्काए

पत्तों की सरसराहट
हवा से बातें करती
मुझे याद दिलाए

चाँद की रोशनी
सुरंगों में घुलती है
अँधेरा भी साथ

सफलता या हार
सब क्षण हैं क्षणिक
मैं केवल मानव

हँसी और आँसू
संगीत बनकर बहते
अंतरतम में

समय की धारा
सपनों को बहा ले जाए
पर मैं ठहरा

अजनबी राहें
मुझे मेरा परिचय दें
मैं मानव हूं

सपनों की गूँज
मन के भीतर गहराई
अनंत यात्रा

धरती की खुशबू
सांसों में मिलकर बोले
जड़ता भी जीवन

आँखों में चमक
अनकहे सवालों की
गूँज है मेरी

शब्द बनकर भी
कुछ कह न पाएं कभी
मैं मानव हूं

साँझ की धूप
धीरे-धीरे ढलती है
मन स्थिर रहे

रात की शांति
हर विचार को पाले
स्वप्न सजाए

मैं मानव हूं
और कुछ नहीं, बस इतना
जीवन का पाठ

संगीत की तरह
हर धड़कन एक राग है
अनंत तक चल

पर्वतों की चोट
हवा से बातें करती
शांति का स्वर

सागर की लहर
मेरे भीतर उथल-पुथल
शांति भी मिले

प्रकृति के गीत
हर पत्ते में झलकें
मैं मानव हूं

मन की गहराई
अनंत विचारों का घर
खोज जारी रहे

— डॉ. अशोक

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - ashokelection2015@gmail.com