बाप और बेटा
छोटा सा तू, मेरी गोद में, लगता सबसे प्यारा।
तेरी हँसी में खुशियाँ मेरी, तू ही है सहारा।
नन्हे हाथों की गर्मी से, दिल मेरा भर जाता।
तेरे संग हर एक पल, जीवन हँसता गाता।
जब तू मुझसे लिपट जाता, सारा डर मिट जाता।
तेरी मासूम आँखों में, अपना घर दिख जाता।
तू ही मेरी ताकत है, तू ही मेरी शान।
मेरे प्यारे बेटे तू, मेरी पूरी जान।
— डॉ. सत्यवान सौरभ
