गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

सावधानी रख ज़रा
है अगर खतरा बड़ा

हो नहीं सकता बुरा
जो करे सब का भला

खूबसूरत गर शमा
खूब ले उस का मज़ा

सोच सकता है नया
पेट जिसका हो भरा

बाढ़ का खतरा सहे
जो नदी तट पर बसा

— हमीद कानपुरी

*हमीद कानपुरी

पूरा नाम - अब्दुल हमीद इदरीसी वरिष्ठ प्रबन्धक, सेवानिवृत पंजाब नेशनल बैंक 179, मीरपुर. कैण्ट,कानपुर - 208004 ईमेल - ahidrisi1005@gmail.com मो. 9795772415