जनगणना: प्रथम चरण
जनगणना प्रगणकों की सूची जारी,
प्रशिक्षण की मजबूत तैयारी,
प्रशिक्षकों ने बताया कि
कार्य में पूरी तरह जान डालना है,
एक एक तथ्य खोज निकालना है,
न रह जाए कोई कमी,
आबंटित हुआ है आपका क्षेत्र आपकी जमीं,
घर घर हर घर जाना है,
मुखिया से शालीनता से बतियाना है,
पूछना है निर्धारित चौंतीस सवाल,
आंखों देखी का रखना है खयाल,
कमरे कितने गर एक भवन,
मुखिया को करना है उत्तर का चयन,
है आवासीय भवन या ग़ैर आवासीय,
है उस घर में कितने निवासी,
मालिक है या फिर किरायेदार,
रहते हैं कितने परिवार,
भोजन पकने का क्या है आधार,
बिजली ढिबरी क्या प्रकाशित करता यार,
शौचालय लिखना भूल न जाना,
दीवाल देख कर है बतलाना,
साइकिल,बाइक या फिर है कार,
होगा तो न लिखना निराधार,
पानी पीने का जो स्रोत बताए,
एच एल ओ एप अंकित कर जाए,
अंत में मोबाईल नंबर ले लेना,
हो गया जनगणना प्रथम चरण सूचना दे देना,
अंत में बारीकी से नजरी नक्शा बनाओ,
दो प्रति उच्च कार्यालय में दे आओ,
अभी भी है आपका काम अधूरा,
जो द्वितीय चरण में हो जायेगा पूरा।
— राजेन्द्र लाहिरी
