गीतिका/ग़ज़ल

ग़ज़ल

दुश्मनों को यूँ हराया जाएगा
डर दिलों से अब हटाया जाएगा

दबदबा अपना दिखाया जाएगा
प्यार का गोला चलाया जाएगा

गर पुराना हो चुका पूरा ख़राब
इक नया सिस्टम बनाया जाएगा

फल लगे होंगे मियाँ जिस पेड़पर
छोड़ सब उसको हिलाया जाएगा

आदमी अच्छा लगेगा जब मियाँ
हाथ उससे तब मिलाया जाएगा

— हमीद कानपुरी

*हमीद कानपुरी

पूरा नाम - अब्दुल हमीद इदरीसी वरिष्ठ प्रबन्धक, सेवानिवृत पंजाब नेशनल बैंक 179, मीरपुर. कैण्ट,कानपुर - 208004 ईमेल - ahidrisi1005@gmail.com मो. 9795772415