मुक्तक/दोहा

नन्हा विद्यार्थी

नन्हे हाथों सीखता, ज्ञान भरी हर बात।
पढ़-लिखकर आगे बढ़े, रोशन हो दिन-रात।।

टैबलेट पर पाठ पढ़, मन में नई उड़ान।
ज्ञान बने उसका सखा, बढ़े सदा सम्मान।।

पढ़ने में मन को लगा, छोड़ो आलस आज।
मेहनत से ही खिल सके, जीवन का हर साज।।

नन्हे कदम बढ़ते रहें, सपने बने विशाल।
मेहनत की सीढ़ी चढ़े, बच्चा करे कमाल।।

दोस्ती करो किताब से, ज्ञान बने आधार।
अच्छी बातें सीखकर, जीवन हो साकार।।

माता-पिता की बात सुन, गुरु का रखना मान।
संस्कारों से ही मिले, अच्छा सच्चा ज्ञान।।

— डॉ. प्रियंका सौरभ

*डॉ. प्रियंका सौरभ

रिसर्च स्कॉलर इन पोलिटिकल साइंस, कवयित्री, स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, (मो.) 7015375570 (वार्ता+वाट्स एप) facebook - https://www.facebook.com/PriyankaSaurabh20/ twitter- https://twitter.com/pari_saurabh

Leave a Reply