समाचार

रूपेश को मिला “बेस्ट राईटर ऑफ द वीक सम्मान- 2023”

बिहार के सिवान जिले के चैनपुर गाँव के रूपेश कुमार को हिन्दी अख़बार कन्ट्री ऑफ इंडिया की ओर से बेस्ट राईटर ऑफ द वीक सम्मान-2023 से अलंकृत किया गया | बिहार के रूपेश कुमार को साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस सम्मान का आयोजन प्रसिद्ध अखबार ‘कन्ट्री ऑफ इंडिया’ की ओर से किया गया था | यह सम्मान ब्यूरो ऑफ लखनऊ मंडल की रीमा सिन्हा एव सम्पादक अब्दुल अजीज सिद्दिकी द्वारा दिया गया। इससे पहले 2023 में ही रूपेश को दि ग्राम टुडे पत्रिका की ओर से “टिजीटी साहित्य सेवी सम्मान- 2023”, डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हाल, नई दिल्ली में ‘कबीर कोहिनूर सम्मान-2023’, एव कीर्ति सम्मान – 2023 से नवाजा गया था । साहित्य/शिक्षा/सामाजिक जगत मे इनकी पृथक पहचान है। इससे पहले इन्हें राष्ट्रीय,अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तीन सौ से अधिक साहित्य, सामाजिक/शिक्षा सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। रूपेश की चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। रूपेश के संपादन में भी तीन साहित्यिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। रूपेश अभी शोध के साथ ही प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। रूपेश अद्भुत प्रतिभा के धनी हैं, जिसके कारण इनकी रचनाओं को देश- विदेशों के पत्र पत्रिकाओं में जगह मिल चुकी है। भौतिक विज्ञान का छात्र होते हुए भी साहित्य मे अपना पैर जमाए हुए हैं। रूपेश वर्तमान मे साहित्यिक, सामाजिक एवं संस्कृति संस्था अन्तर्राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार(रजि) के बिहार अध्यक्ष एवं ज्ञानोत्कर्ष अकादमी, भारत के संस्थापक हैं। इस उपलब्धि पर इनको समस्त परिवार के सदस्यों इत्यादि गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी |

रूपेश कुमार

भौतिक विज्ञान छात्र एव युवा साहित्यकार जन्म - 10/05/1991 शिक्षा - स्नाकोतर भौतिकी , इसाई धर्म(डीपलोमा) , ए.डी.सी.ए (कम्युटर),बी.एड(फिजिकल साइंस) वर्तमान-प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी ! प्रकाशित पुस्तक ~ *"मेरी कलम रो रही है", "कैसें बताऊँ तुझे", "मेरा भी आसमान नीला होगा", "मैं सड़क का खिलाड़ी हूँ" *(एकल संग्रह) एव अनेकों साझा संग्रह, एक अंग्रेजी मे ! विभिन्न राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओ मे सैकड़ो से अधिक कविता,कहानी,गजल प्रकाशित ! राष्ट्रीय साहित्यिक संस्थानों से सैकड़ो से अधिक सम्मान प्राप्त ! सदस्य ~ भारतीय ज्ञानपीठ (आजीवन सदस्य) पता ~ ग्राम ~ चैनपुर  पोस्ट -चैनपुर, जिला - सीवान  पिन - 841203 (बिहार) What apps ~ 9934963293 E-mail - - rupeshkumar01991@gmail.com