सामाजिक

सादगी एक गहना है

दुनिया की चकाचौंध में खोकर हम एक आभूषण को पहनना भूलते जा रहे हैं। इसका नाम और महत्व दोनों हमें मालूम हैं लेकिन यह वर्तमान समय में चलन में नहीं है। इस आभूषण का नाम है “सादगी”। प्रत्येक व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को प्रभावी बनाने के लिए अपने आचार व्यवहार को पूरी तरह बदलने में लगा हुआ है। जीवन की दौड़ में आगे निकलने के लिए वह अपने प्राकृतिक स्वभाव को भी परिवर्तित कर लेता है। कुछ दूर जाने के बाद अहसास होता है कुछ था जो अनमोल था लेकिन अनजाने में उसे खो दिया है। एक खूबसूरत गहना पहनना रह गया है।

मेरी विचारधारा के कारण मुझे पुराने जमाने का माना जा सकता है क्योंकि मैं मानती हूं कि सादगी सबसे बड़ा आकर्षण है। इस कृत्रिम वातावरण में एक सादा इंसान सबसे अलग नज़र आता है। उसकी सादगी की चमक उसे विशिष्ट बना देती है। नकाब पहने हुए लोगों की बढ़ती हुई भीड़ में उसका ही चेहरा नज़र आता है। सादगी की चमक के सामने दुनिया की हर चमकदार वस्तु फीकी नज़र आती है। ठीक वैसे ही जैसे दुनिया की सारी रोशनी एकत्रित होकर भी सूर्य की रोशनी का मुकाबला नहीं कर सकती है।

अब्राहम लिंकन, महात्मा गांधी, अटल बिहारी बाजपेई, ए पी जे अब्दुल कलाम के साथ साथ और भी बहुत से नाम हैं जिन्होंने जीवन भर सादगी को अपनाया है। इन महान व्यक्तियों का जीवन सबके लिए अनुकरणीय है। ये सभी आडंबर रहित जीवन जीना पसंद करते थे। अपनी शक्तियों को इन्होंने उच्च लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पित किया। उन्होंने अपने उसी स्वरूप को स्वीकार किया जो ईश्वर ने उन्हें दिया था। ईमानदारी से कर्तव्य निर्वाह किया और सादा जीवन उच्च विचार का सिद्धांत बना गए। आइए इस गहने को पहने और अपना जीवन अनुकरणीय बनाएं।

— अर्चना त्यागी

अर्चना त्यागी

जन्म स्थान - मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश वर्तमान पता- 51, सरदार क्लब स्कीम, चंद्रा इंपीरियल के पीछे, जोधपुर राजस्थान संपर्क - 9461286131 ई मेल- [email protected] पिता का नाम - श्री विद्यानंद विद्यार्थी माता का नाम श्रीमति रामेश्वरी देवी। पति का नाम - श्री रजनीश कुमार शिक्षा - M.Sc. M.Ed. पुरस्कार - राजस्थान महिला रत्न, वूमेन ऑफ ऑनर अवॉर्ड, साहित्य गौरव, साहित्यश्री, बेस्ट टीचर, बेस्ट कॉर्डिनेटर, बेस्ट मंच संचालक एवम् अन्य साहित्यिक पुरस्कार । विश्व हिंदी लेखिका मंच द्वारा, बाल प्रहरी संस्थान अल्मोड़ा द्वारा, अनुराधा प्रकाशन द्वारा, प्राची पब्लिकेशन द्वारा, नवीन कदम साहित्य द्वारा, श्रियम न्यूज़ नेटवर्क , मानस काव्य सुमन, हिंदी साहित्य संग्रह,साहित्य रेखा, मानस कविता समूह तथा अन्य साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित। प्रकाशित कृति - "सपने में आना मां " (शॉपिजन प्रकाशन) "अनवरत" लघु कथा संकलन (प्राची पब्लिकेशन), "काव्य अमृत", "कथा संचय" तथा "और मानवता जीत गई" (अनुराधा प्रकाशन) प्रकाशन - विभिन्न समाचार पत्रों जैसे अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक हरिभूमि,प्रभात खबर, राजस्थान पत्रिका,पंजाब केसरी, दैनिक ट्रिब्यून, संगिनी मासिक पत्रिका,उत्तरांचल दीप पत्रिका, सेतू मासिक पत्रिका, ग्लोबल हेराल्ड, दैनिक नवज्योति , दैनिक लोकोत्तर, इंदौर समाचार,उत्तरांचल दीप पत्रिका, दैनिक निर्दलीय, टाबर टोली, साप्ताहिक अकोदिया सम्राट, दैनिक संपर्क क्रांति, दैनिक युग जागरण, दैनिक घटती घटना, दैनिक प्रवासी संदेश, वूमेन एक्सप्रेस, निर्झर टाइम्स, दिन प्रतिदिन, सबूरी टाइम्स, दैनिक निर्दलीय, जय विजय पत्रिका, बच्चों का देश, साहित्य सुषमा, मानवी पत्रिका, जयदीप पत्रिका, नव किरण मासिक पत्रिका, प दैनिक दिशेरा,कोल फील्ड मिरर, दैनिक आज, दैनिक किरण दूत,, संडे रिपोर्टर, माही संदेश पत्रिका, संगम सवेरा, आदि पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशन। "दिल्ली प्रेस" की विभिन्न पत्रिकाओं के लिए भी लेखन जारी है। रुचियां - पठन पाठन, लेखन, एवम् सभी प्रकार के रचनात्मक कार्य। संप्रति - रसायन विज्ञान व्याख्याता एवम् कैरियर परामर्शदाता।