कविता

कविता – सामुहिक समर्पण

यह एक सुखद अनुभव है,
सब मानते हैं कि,
इसकी जरूरत में,
सबका दिखता उद्भव है।
यही जिंदगी की आगाज़ है,
सबमें दिखता है विश्वास,
इस कारण मानते हैं कि,
यही सबकी आवाज है।

जनतांत्रिक गठबंधन को,
सर्वथा उचित माना जाता है।
इस ताकत से निकली हुई आवाज में,
सब दिखता ताजा ताजा है।

यही एकता की दुनिया से,
हमें सफलता दिलाने में,
उम्मीद बनाएं रखने में मदद करता है।
सारी बधाइयां और शुभकामनाएं,
इस वजह से ही,
सबको मिलता है।

यही विश्वास की नींव रखी जाती है,
विचार मंच में आकर,
सबकी भागीदारी से,
आगे बढ़ने की तरकीब खोजने की,
भरपूर कोशिश की जाती है।

मतभेद न हो इसके लिए,
हम-सब मिलकर रहें,
जिंदगी की खुशबू को,
सब मिल-बांटकर सहें।

इस ताकत को बढ़ाने में,
सामुहिक रूप में स्वीकार्य निर्णय किया जाना चाहिए।
उम्मीदों पर खरा उतरने में,
मिलजुलकर काम करने की,
हिम्मत रखनी चाहिए।

सामुहिक रूप में एक सुखद अनुभव का,
आनन्द लेने की गहराई से,
अध्ययन जरूरी है।
नवीन प्रयास किया जाता है,
इस कारण इस ताकत से,
रूबरू होना वर्तमान परिस्थितियों में,
सबसे बड़ी मजबूरी है।

— डॉ. अशोक, पटना

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - [email protected]