कविता

किरदार

किरदार निभा रही है,
हमेशा कोशिश करते हुए यहां।
ज्ञात हो जाती है कि,
मौसम है कैसी यहां।

इसकी वजह से ही हिम्मत जुटाई जाती है,
किरदार में दाग नहीं लगे,
यही कोशिश की जाती है।

तमाशे में बदलाव लाने की कोशिश ठीक नहीं है,
यह तो जिंदगी बदल कर ही मानती है।
समन्दर पार करने वाले लोगों को,
इसकी अहमियत को नजरंदाज नहीं की जा सकती है।

उसूलों से समझौता नहीं करना ही,
अक्सर तकलीफें देती है।
अगर ऐसा हुआ है तो,
समझ लेना चाहिए कि,
किसी ने उस दस्तूर को तोड़ी है।

ज्यादा उम्मीदें हमेशा घाव ही देती है,
मंजिल पर पहुंचने में,
बाधाएं झेलते हुए आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश करती है।

इसकी वजह से रूबरू होना चाहिए यहां,
उम्मीद बनाएं रखने में,
परहेज़ करना चाहिए यहां।

हालातों पर जज्बात नहीं दिखता है,
यही रस्म है जिसके कारण ही,
समझदारी से काम करने की हिम्मत जुटाते हुए,
हम आगे बढ़ते हुए क़दम बढाते हैं।
नज़रों से देखा जाए तो,
सही हकीकत को जानते हुए,
कुछ हमदर्दी जताते हुए,
लोगों की तकलीफें खत्म हो,
इसके लिए कुछ करना चाहते हैं।

— डॉ. अशोक, पटना

डॉ. अशोक कुमार शर्मा

पिता: स्व ० यू ०आर० शर्मा माता: स्व ० सहोदर देवी जन्म तिथि: ०७.०५.१९६० जन्मस्थान: जमशेदपुर शिक्षा: पीएचडी सम्प्रति: सेवानिवृत्त पदाधिकारी प्रकाशित कृतियां: क्षितिज - लघुकथा संग्रह, गुलदस्ता - लघुकथा संग्रह, गुलमोहर - लघुकथा संग्रह, शेफालिका - लघुकथा संग्रह, रजनीगंधा - लघुकथा संग्रह कालमेघ - लघुकथा संग्रह कुमुदिनी - लघुकथा संग्रह [ अन्तिम चरण में ] पक्षियों की एकता की शक्ति - बाल कहानी, चिंटू लोमड़ी की चालाकी - बाल कहानी, रियान कौआ की झूठी चाल - बाल कहानी, खरगोश की बुद्धिमत्ता ने शेर को सीख दी , बाल लघुकथाएं, सम्मान और पुरस्कार: काव्य गौरव सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, कविवर गोपाल सिंह नेपाली काव्य शिरोमणि अवार्ड, पत्राचार सम्पूर्ण: ४०१, ओम् निलय एपार्टमेंट, खेतान लेन, वेस्ट बोरिंग केनाल रोड, पटना -८००००१, बिहार। दूरभाष: ०६१२-२५५७३४७ ९००६२३८७७७ ईमेल - [email protected]

Leave a Reply