धर्म-संस्कृति-अध्यात्म

रक्षा बंधन

मासूम सी मुस्कान ने अपनी मम्मी से सवाल की , मां. मां ये रक्षा बंधन क्या होता है ? और राखी क्या होती है? आज स्कूल में टीचर ( शिक्षिका) ने सब बच्चो को घर से राखी बना कर लाने के लिए बोली ,और उन्होंने बोली रक्षाबंधन से पहले सभी बच्चो को अपनी बनाई हुई राखी सम्मलित करना है, क्योंकि रक्षा बंधन में स्कूल में छुट्टी रहेगी । इसलिए सभी बच्चो को राखी एक सप्ताह के अंदर ले आना है, जो बच्चे सबसे ज्यादा अच्छी राखी बनाएंगे ,उन्हे क्लास टीचर इनाम देंगी।मुस्कान की मां अपनी प्यारी सी बिटिया की बाते सुन रही थी ,और सोच रही थी ,इसे कैसे समझाए ये तो चार .साल की है,और इसे तो मैं पूरी बात बता भी नही सकती हूं,क्योंकि इसकी उम्र तो खेलने की है, फिर भी मैं कोशिश करती हूं समझने के लिए, उसके बाद मुस्कान की मां मुस्कान को समझाते हुए बोलती है बेटा रक्षाबंधन एक पर्व है, और इसमें भाई .बहन का प्यार छिपा हुआ है, मां की बातो को सुनकर मुस्कान ने फिर सवाल किया , मां ये प्यार क्या होता है? और प्यार छिपा क्यों होता है? प्यार दिखता क्यों नही है? मुस्कान की मां मुस्कान की बातो को सुनकर अपने माथे पर हाथ रख ली,और सोचने लगी ,अब इसे क्या. क्या समझाए हम,कुछ समझ में नहीं आ रहा है,कैसे सारी बात बताए हम? गहरी सोच में मुस्कान की मम्मी डूबी हुई थी ,तभी मुस्कान ने तंग करना शुरू कर दी, मां सारी बात बताओ ना,मुझे सबकुछ सुनना है,मुस्कान की बातो को सुनकर बोली ,प्यार एक एहसास है,जो महसूस किया जाता है, और ये छिपा होता है, इसे शब्दो मे या भाव में व्यक्त नही किया जाता है, अब तुम हमे बताओ मुस्कान क्या तुम्हे मेरा प्यार महसूस होता है? मुस्कान अपनी मां की बातो को सुनकर झट से बोली मुझे तुम्हारा प्यार महसूस होता है,तुम मेरा बहुत खयाल रखती है,मुझे मन पसंद खाना बना कर खिलाती है, मुझे अच्छे कपड़े बाजार से खरीद देती है,मुझे घुमाने ले जाती है, जब मुझे नींद आती है तब तुम मुझे सुलाती है,मुझे भूख लगता है तो खाना खिलाती है ,और प्यास लगता है तो पानी पिलाती है, हर वक्त तुम मेरा खयाल रखती है, मुस्कान की मां ,मुस्कान की बातो को सुनकर बोली ,क्या तुम इसे दिखा सकती हो सबके सामने? मुस्कान अपनी मां की बातों को सुनकर बोली नहीं मां मैं तुम्हारे प्यार को नहीं दिखा सकती हूं, तब मुस्कान की मां ,मुस्कान से बोली ,अब बताओ प्यार छिपा होता है,या दिखता है, मुस्कान मां की बातो को सुनकर बोली मां प्यार छिपा होता है, मुस्कान की मां मुस्कान की बातो को सुनकर बोली,बेटा भाई .बहन का प्यार भी छिपा होता है, जिसे रक्षाबंधन में बहन ..भाई को उसके कलाई पर राखी बांधती है,और भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी दीपक से आरती करती है,और बदले में भाई बहन को ढेर .. सारा प्यार देता है, वो अपनी बहन को चॉकलेट पैसा तथा खिलौना उपहार लाकर देता है। और वो अपनी बहन से वादा करता है,मैं जीवन ..भर तुम्हारी रक्षा करूंगा!

— रीना सोनालिका

रीना सोनालिका

अमित कुमार बर्नवाल गणपति ट्रेडर्स राणा प्रताप नगर डॉक्टर केडियन सी गली D,k,D,N ,c gali। शहर...चास जिला... बोकारो राज्य ...झारखंड फोन नं....9693920946