राजनीति

कुलवधू का अपमान कैसे सह रही है मुलायम सेना?

अखिलेश यादव का खून कब खौलेगा ? क्या डिंपल यादव की इज्जत, आबरू और स्वाभिमान से बड़े हैं मुस्लिम वोट ?

  • डिंपल यादव की पीठ दिख रही है
  • डिंपल यादव के कपड़े आपत्तिजनक हैं
  • डिंपल यादव मस्जिद में नंगी बैठी थी

मुस्लिम समर्थक मुलायम सिंह यादव की बहू, मुस्लिम हितैषी अखिलेश यादव की पत्नी, मुस्लिमों के रहनुमा धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव और आदित्य यादव की भाभी डिंपल यादव के लिए इन शब्दों का प्रयोग दो इस्लामिक मौलानाओं साजिद रशीदी और शहाबुद्दीन रिजवी ने किया है

रामपुर से सपा सांसद मोहिबुल्ला नदवी ने अखिलेश यादव और डिंपल यादव को अपनी दिल्ली वाली मस्जिद में बुलाया था. कोशिश थी कि अखिलेश यादव को और बड़ा मुस्लिम हितैषी साबित किया जाए कि अखिलेश यादव आज तक श्रीराम मंदिर में नहीं गए हैं लेकिन मस्जिद दौड़ लगा रहे हैं

इस दौरान डिंपल यादव उसी अंदाज में साड़ी पहनी हुई थी, जैसे वो हमेशा पहनती हैं

जैसे ही डिंपल की मस्जिद से तस्वीर सामने आई, इस्लामिक कट्टरपंथी और मौलाना डिंपल यादव का अपमान करने लगे, एक महिला हिंदू सांसद के चीर हरण पर उतर आए

दरअसल इन मौलानाओं को ये बर्दाश्त ही नहीं हुआ कि मस्जिदों में मुस्लिम महिलाओं की एंट्री बैन तक के बोर्ड लगे होते हैं, उस इस्लामिक मस्जिद में मुस्लिमों के रहनुमा नेता अखिलेश यादव की हिंदू पत्नी कैसे चली गई ? अगर मस्जिद गई भी तो बुर्का की बजाय साड़ी में कैसे गई

इसके बाद से डिंपल यादव का लगातार अपमान किया जा रहा है, उनकी पीठ पर टिप्पणियां की जा रही हैं, उन्हें आपत्तिजनक बताया जा रहा है

इन मौलानाओं की गंदी और घिनौनी नजर एक हिंदू महिला सांसद की पीठ परजाकर टिक गई है. ये मौलाना लगातार डिंपल यादव के ख़िलाफ़ घिनौनी टिप्पणियां कर रहे हैं लेकिन महिला स्वाभिमान की बात करने वाली एक भी महिला डिंपल यादव के समर्थन में नहीं आई है और न इन मौलानाओं को लताड़ा है

डिंपल यादव का चरित्रहनन इस्लामिक मौलानाओं द्वारा किया जा रहा है लेकिन न तो यादवों के योद्धा कुछ बोल रहे हैं, न MY समीकरण के हितैषी डिंपल के पक्ष में बोल पा रहे हैं और अहीर रेजिमेंट की हुंकार भरने वाले सो कॉल्ड योद्धाओं ने भी चुप्पी साध ली है

ये सब तो ठीक है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी इस पर चुप हैं और अपनी पत्नी के पक्ष में खुलकर खड़े नहीं हो पाए

कुछ मौलाना आपकी पत्नी पर गंदी टिप्पणियां करें, उनकी पीठ पर टिप्पणियां करें लेकिन आपका इस पर खून न खौले, ऐसा कैसे हो सकता है अखिलेश जी ?

अखिलेश यादव जी, मुस्लिम वोट अपनी जगह है, राजनीति अपनी जगह है, MY समीकरण अपनी जगह है लेकिन ये मुस्लिम वोट और MY समीकरण आपकी मासूम सी बेहद विनम्र और सौम्य पत्नी की इज्जत से बड़े कैसे हो सकते हैं अखिलेश जी ? डिंपल यादव के अपमान पर आपका खून क्यों नहीं खौल रहा अखिलेश जी ?

अखिलेश जी, आप मुलायम सिंह यादव के पुत्र हो, कुछ तो सोचिए, यादव योद्धाओं, आप तो सोचिए कि मौलाना साजिद रशीदी और शहाबुद्दीन रिज़वी की टिप्पणियों से डिंपल यादव कितनी दुखी होंगी ? भारत के सबसे बड़े यादव राजनैतिक खानदान की बहू को दो इस्लामिक मौलाना गाली दे रहे हैं और आप चुप हो ?

जब इन मौलानाओं की गंदी नजर से एक हिंदू महिला सांसद नहीं बच सकी, अखिलेश यादव की पत्नी नहीं बच सकी तो आम हिंदू महिलाओं के बारे में इनकी सोच कैसी होगी ? ये आप अंदाजा लगा सकते हैं

अखिलेश जी, फिर पूंछ रहा हूं कि डिंपल यादव के अपमान पर आपका खून कब खौलेगा अखिलेश जी ?

क्या डिंपल यादव की इज्जत, आबरू और स्वाभिमान से बड़े हैं मुस्लिम वोट ?

— दिलीप पाण्डेय