देवी दुर्गा भवानी
देवी दुर्गा भवानी मात तारा, मॉं तू ही है मेरे जीवन का सहारा,
ये जीवन तुझपे दाती वारा, बहा दे जीवन में अमृत धारा ।
समय चलता है चाल, माया का ये जाल,
कोई पूछे न हाल, कष्ट अति भारी विशाल,
मायानगरी में दुःखों से हारा, मॉं तू ही है मेरे जीवन का सहारा…
अंबा तू है दयाल, रखें सब का ख्याल,
पहने मुंडो की माल, संकटों को देती टाल,
तूने भक्तों को भव से तारा, मॉं तू ही है मेरे जीवन का सहारा…
दुर्गा तू है कृपाल, हम भवानी तेरे लाल,
न हो बांका बाल, “आनंद” होगा मालामाल,
मैं हूॅं तेरा सेवक भगवती प्यारा, मॉं तू ही है मेरे जीवन का सहारा…
तू दुष्टों की है काल, काली चण्डिका विकराल,
ओढ़े चुनरी लाल लाल, मांग टीका सोहे भाल,
लगा दे मेरी नैया को किनारा, मॉं तू ही है मेरे जीवन का सहारा…
देवी दुर्गा भवानी मात तारा, मॉं तू ही है मेरे जीवन का सहारा,
ये जीवन तुझपे दाती वारा, बहा दे जीवन में अमृत धारा ।
— मोनिका डागा “आनंद”
