प्रोफेसर शरद नारायण खरे कविता प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ
मंडला -देश की सुप्रसिद्ध साहित्य संस्था “रायबरेली काव्यरस साहित्य मंच की राजस्थान प्रदेश शाखा” द्वारा आयोजित “दर्द की दास्ताँ “विषय पर अखिल भारतीय कविता प्रतियोगिता में देश भर के सैकड़ों कवियों ने भाग लिया,जिसमें श्रेष्ठ कविताओं का चयन सम्मान पत्र के लिए किया गया।इन चयनितों में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ रचना का सम्मान मंडला के वरिष्ठ कवि/लेखक/विचारक/वक्ता व शिक्षाविद् तथा शासकीय जगन्नाथ मुन्नालाल चौधरी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शरद नारायण खरे द्वारा रचे गीत। “दुर्गति इंसान की ” को प्राप्त हुआ।
