मुकेश कुमार ऋषि वर्मा की कृति ‘उगता सूर्य’ का हुआ विमोचन

शाहगंज (आगरा)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने श्री चित्रगुप्त भगवान संस्था सभागार में अपना 56 वाॅं प्रांतीय अधिवेशन व शैक्षिक संगोष्ठी तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन बड़ी ही भव्यता के साथ आयोजित किया । इस कार्यक्रम में शोध वाचन, कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इसी कार्यक्रम में डॉ. मुकेश कुमार ऋषि वर्मा की नवीन कृति ‘उगता सूर्य’ (हाईकू कविता) का विमोचन कार्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मद कुरैशी व संस्था प्रमुख एवं संस्था मुखपत्र – शिक्षक के संपादक रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी ‘प्रलयंकर’ ने किया ।
इस अवसर पर सैकड़ो शिक्षकगण मौजूद रहे । जिनमें प्रमुख हैं प्रवक्ता जामवंत निषाद, विकास सिंह , रामसूरत बिंद (आजमगढ़) आदि । प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मूल संगठन की ओर लौटे युवा शिक्षक । वहीं मुकेश कुमार ऋषि वर्मा की कृति उगता सूर्य पर भी खूब चर्चा हुई । ज्ञात हो मुकेश कुमार ऋषि वर्मा शोध समालोचन पत्रिका के प्रबंध संपादक हैं, जो दिल्ली, भिवानी, श्रीगंगानगर, आगरा और नेपाल से अनवलत प्रकाशित हो रही है । इसके साथ ही संस्था बृजलोक साहित्य कला संस्कृत अकादमी के मुख्य अध्यक्ष भी हैं । कार्यक्रम का समापन बड़ी ही भव्यता के साथ संपन्न हुआ ।
