अटल साहित्य सम्मान-2025 कवि व्यग्र पाण्डे को
गंगापुर सिटी : अखिल भारतीय साहित्य परिषद, शाखा- गंगापुर सिटी द्वारा भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेई (कवि एवं कुशल राजनेता) के जन्मदिन के सुअवसर पर स्थानीय कवि/लेखक एवं शिक्षाविद् व्यग्र पाण्डे को उनकी उत्कृष्ट सृजनशीलता, हिन्दी भाषा के सेवा-कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए ” अटल साहित्य सम्मान-2025 ” प्रदान किया गया।
